GHKKPM Spoiler Alert: सत्या के साथ हनीमून पर ना जाने के बहाने ढूंढेगी सई, सत्या पर आग बनकर बरसेगा विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा सई ने जो वट सावित्री का व्रत रखा होता है उसे विराट आकर नशे में तुड़वा देता है, यही काम सत्या करना चाहता था क्योंकि सई ने उसके लिए ये व्रत रखा था।
सई विराट को करेगी फोन
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि सई से कहेगी कि वो अपने साथ उसे हनीमून पर ले चले और वो सत्या से भी कहती है कि वो उसे साथ ले चले। सत्या के घरवाले सवि को बहला-फुसला लेते हैं और फिर सवि जिद छोड़ देती है। सई विराट को फोन करेगी तो विराट उससे माफी मांगेगा। सई कहेगी विराट से कि वो कुछ दिनों के लिए सवि को अपने साथ चव्हाण निवास में ले जाए।
सवि के आने की खुशी में महकेगा चव्हाण निवास
सई किसी भी हाल में सत्या के साथ हनीमून पर जाना नहीं चाहती, तो वो कोई ना कोई बहाना ढूंढ़ने में लगी हुई है। सई का एक लेक्चर होता है और इसकी वजह से ही वो ट्रिप कैंसिल करने का सोचती है। चव्हाण निवास में सवि के आने की खुशी में सब खूब तैयारियां करते हैं। विराट की आई को पछतावा होगा और कहेगी कि उसे सई को सत्या से शादी करने से रोक देना चाहिए था। उसने पत्रलेखा की जिंदगी बसाने के लिए सई की जिंदगी बर्बाद होने दी।
विराट और सत्या का होगा झगड़ा
सई ऑपरेशन में बिजी होती है तो सत्या सवि को पिक करने के लिए स्कूल जाता है और पीछे विराट आता है तो स्कूल का गार्ड बताता है कि सवि सत्या के साथ चली गई है। सत्या के घर में सब सवि के साथ काफी इंजॉय कर रही होती है तो सत्या सई को वीडियो कॉल करता है और तभी विराट वहां पर आ जाता है। वो कहेगा कि वो उसकी बेटी को यहां पर क्यों लाया जबकि सवि उसके साथ उसके घर पर आने वाली थी। सत्या विराट से कहेगा कि वो सिर्फ वो उसकी ही नहीं, बल्कि मेरी बेटी भी है। विराट कहेगा कि सत्या का जो भी रिश्ता है वो सई से है तो वो उसके बच्चों के साथ रिश्ता बनाने की ना सोचे।
सवि विराट के साथ जाएगी घर
सई वीडियो कॉल से समझाने की कोशिश करेगी कि सत्या की कोई गलती नहीं लेकिन विराट उसकी एक बात मानने को तैयार नहीं होगा। फिर सई वीडियो कॉल पर सवि को सामान पैक करने को कहेगी। सई सत्या से माफी मांगेगी कि सबकुछ उसकी वजह से हुआ है और यह सुनकर सत्या उसका कॉल काट देगा।
सत्या के साथ हनीमून ट्रिप कैंसिल करेगी सई
सत्या की आई विराट को कहेगी कि उसे बार-बार यहां आने की कोई जरूरत नहीं है और इसके बाद वो उसके घर के आसपास भी ना नजर आए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि विराट को बता देगी कि सत्या और सई हनीमून पर जा रहे हैं और विराट सई से सवाल करेगा तो सई कहेगी कि वो कहीं नहीं जा रही है, उसे एक लेक्चर अटेंड करना है लेकिन विराट को उसकी बात पर यकीन नहीं होगा और हनीमून पर ना जाने वाली बात सुनकर सत्या का दिल टूट जाता है।


Click it and Unblock the Notifications