GHKKPM Spoiler Alert: सई को प्रपोज करते ही विराट से नाता तोड़ लेगा परिवार, पाखी भी देगी तलाक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट स्टेज पर चढ़कर सई को दुनिया के सामने प्रपोज करता है और प्रेशर में आकर सई भी शादी के लिए मान जाती है।

सभी घरवाले होंगे विराट से नाराज
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट के फैसले को लेकर सब बहुत दुखी होते हैं और भवानी काकू को छोड़कर हर कोई विराट के खिलाफ जाता है। यहां तक कि विराट की आई और बाबा उससे कहेंगे कि विराट ने उन्हें आई बाबा कहने का हक भी खो दिया है। लेकिन भवानी काकू विराट को कहती हैं कि वो सही है और वो घबराए ना।

पाखी को तलाक के लिए मना लेगा विराट
विराट पाखी के पास जाता है और उससे माफी मांगता है, कहता है कि उसने जानबूझकर पाखी को धक्का नहीं दिया। पाखी विराट को ताना देगी लेकिन विराट शांति से पाखी को समझाता है और कहता है कि वो उसके साथ नहीं रह पाएगा, क्योंकि वो सई से प्यार करता है और हमेशा उससे ही करेगा। विराट पाखी से कहेगा कि वो उसका बहुत बड़ा गुनहगार है उसने कभी भी पाखी को पति का सुख नहीं दिया, उसने कोशिश की लेकिन नहीं दे पाया। लास्ट में विराट पाखी से तलाक देने के लिए भी मना लेता है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Virat को डिवोर्स दिया Pakhi ने, लिखा Vinu के लिए लेटर |*Spoiler

वीनू से भी माफी मांगेगा विराट
विराट वीनू से भी माफी मांगता है और कहता है कि उसने पाखी को जानबूझकर चोट नहीं पहुंचाई। विराट को ऐसे देखकर वीनू को लगता है कि सई ने उससे बात कर ली है, लेकिन अभी वो असली बात नहीं जानता है। पाखी भी तलाक के पेपर्स पर साइन कर देती है और विनायक के नाम एक लेटर लिखती है। दूसरी तरफ सई विराट को मिलने के लिए बुलाती है और विराट दौड़ा-दौड़ा उसके पास जाता है।

सई किसी और से शादी का करेगी फैसला
सई विराट से कहती है कि वो शादी के लिए तैयार है, उसे लगता है कि अब जीवन में आगे बढ़ना चाहिए इसलिए वो फिर से सात फेरे लेगी लेकिन वो विराट के साथ दूसरी शादी नहीं करेगी। लेकिन विराट को सई की किसी बात पर यकीन नहीं होगा। उसे लगेगा कि सई उससे मजाक कर रही है। सई कहेगी कि वो विराट के ड्रामे से तंग आ चुकी है, वो विराट की मजनूगिरी से परेशान हो गई है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट को सत्या पर शक होगा और सई उसका शक यकीन में बदल देगी।

More from Filmibeat

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X