GHKKPM Spoiler Alert: विराट के प्रपोजल को सई कहेगी हां, शादी के लिए मांगेगी थोड़ा वक्त

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई विराट से बचते हुए इधर-उधर भाग रही है लेकिन विराट ने उसे ढूंढ़ ही लिया है और खुलेआम सई का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाना चाहता है।
अपने प्यार का इजहार करेगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट कहेगा कि वो जानता है कि सई सिर्फ उसी से प्यार करती है। विराट आसपास के लोगों को भी कहने लग जाता है कि वो लोग सई को बोलें कि विराट उससे प्यार करता है। विराट सई से यह भी कह देगा कि जब तक वो हां नहीं बोलती तब तक विराट अपनी कोशिश नहीं छोड़ेगा और फिर विराट भवानी काकू के मंच पर जाकर सई को रोकने की कोशिश करता है और सबके सामने अपने प्यार का इजहार करता है। सभी लोगों को विराट की ये हरकत काफी अजीब लगेगी।
विराट की हरकतों से लोगों को लगेगा झटका
विराट सबके सामने सई से हाथ जोड़कर माफी मांगेगा। विराट की इस हरकत का पता DIG को भी लग जाएगा और वो भी विराट की हरकतों से काफी हैरान होंगे। डॉक्टर सत्या रास्ते में सई का नाम सुनेगा तो वो रुकेगा और सब देखने लग जाएगा साथ ही विराट के हिम्मत की दाद भी देने लग जाएगा। विराट स्टेज पर चढ़कर कहेगा कि सई जब तक हां नहीं बोलती तब तक वो वहां से हिलेगा नहीं। इन सबकी वजह से भवानी काकू की भी बेइज्जती होती है।
शादी के लिए हां बोलेगी सई
सब लोग सई को बोलने लग जाते हैं कि वो विराट को हां बोल दे इस पर सई कहेगी कि वो नागपुर छोड़कर नहीं जाएगी। इसी के बाद विराट सई से एक और सवाल पूछता है कि क्या वो उससे शादी करेगी और इसपर सई कह देगी कि वो शादी करेगी और फिर विराट सई को गले से लगा लेगा। उधर पाखी को परेशान देखकर विनायक उसे परेशान नहीं होने को कहेगा।
सत्या के साथ नाम जोड़ेगा विराट
सई विराट से वक्त मांगेगी और विराट मान जाता है लेकिन वो साथ में सवि को ले जाता है। विराट की इस हरकत से नाराज होकर उसकी मां उसे कहती है कि वो उसे आई ना पुकारे। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सबकुछ छोड़छाड़ के जा रही होगी तो विराट उसे जबरदस्ती रोकेगा तभी सई के फोन में सत्या का फोन आएगा और फिर विराट सई का नाम सत्या से जोड़ देगा और सई विराट के प्यार को ठुकराकर वहां से चली जाएगी।
NOTE: टीवी जगत की चटपटी और मनोरंजक खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications











