GHKKPM Spoiler Alert: सई पर एक बार फिर से आएगी मुसीबत, सत्या और वीनू में अपने बेटे को चुनेगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि अटैक में विराट की जान को खतरा होता है सई फूट-फूटकर रोती है और सत्या उसकी आंखों में विराट के लिए प्यार देखता है। लेकिन अंदर ही अंदर सत्या भी सई से प्यार करने लगा है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विनायक विराट से कहता है कि वो उसे सत्या के घर ले चले ताकि वो सई जिसे अब वो अपनी आई कहकर बुलाता है, उसे साड़ी गिफ्ट करना चाहता है। वो कहेगा कि वो किसी भी हाल में अपनी आई को दूर नहीं करना चाहता। विराट के बाबा उसे कहते हैं कि वो वीनू के सई के पास लेकर जाए।
सत्या के घर में खूब जश्न का माहौल है क्योंकि वहां पर पहली बार वट सावित्री की पूजा हो रही है। सत्या की मां सई के लिए श्रृंगार की थाल देगी लेकिन सत्या इस थाल के साथ अपना गिफ्ट भी देगा, जिसमें एक साड़ी होती है। वो कहेगा कि आज के पति पत्नी को गिफ्त देता है। तो सई कहती है कि वो उसे गिफ्ट क्यों दे रहा है तो सत्या कहेगा कि भले ही उन्होंने नाम के लिए शादी की है लेकिन घरवालों को दिखाने के थोड़ा बहुत दिखावा तो करना ही पड़ेगा। वो कहेगा कि आज यानी वट सावित्री की पूजा के दिन वो उसकी दी हुई साड़ी पहने।
वीनू सई के घर पर जाता है और अपनी आई से मिलने के लिए कहता है। मैडी उसे सई के पास लेकर जाती है। वीनू सई को गिफ्ट देता है, जिसमें भी एक साड़ी होती है। वीनू कहेगा कि ये साड़ी उसका पहला गिफ्ट है तो वो चाहता है कि आज की पूजा में वो उसकी दी हुई साड़ी पहने। सई सोच में पड़ जाती है। सई कहेगी कि वो वीनू की दी हुई साड़ी को ही पहनेगी। विराट वीनू को बुलाएगा तो सई उसे गाड़ी तक छोड़ने के लिए जाएगी। सई को सजा-धजा देखकर विराट उस पर ताने कसेगा।
Recommended Video
सत्या के घरवालों को पता होगा कि सई ने जो साड़ी पहनी है वो सत्या की दी हुई है और ये बात सत्या की आई को भी पता लगेगी तो वो काफी खुश होगी कि उसने सई को कोई गिफ्ट दिया है। लेकिन सई तय करेगी कि वो वीनू की दी हुई साड़ी पहनेगी। सत्या बेसब्री से सई का इंतजार कर रहा होगा। लेकिन सई बाहर वीनू की दी हुई साड़ी में आती है। सब लोग सई को दूसरी साड़ी में देखकर दंग रह जाएंगे। सत्या का दिल ही टूट जाएगा। सवि तभी वीनू को कॉल करेगी और बताएगी कि उसकी आई ने उसी की दी हुई साड़ी पहनी हुई है।
सत्या की मां सई से गुस्सा होगी और कहेगी कि जिस पति के लिए उपवास रखा है, कम से कम आज के दिन उसकी बात मान लेती। उसने कितने दिल से साड़ी दी थी और उसने वो भी नहीं पहनी। सत्या की मां कहेगी कि उसने अपने पहले पति की दी हुई साड़ी पहनी है, सई कहेगी कि ये साड़ी उसके पहले पति ने नहीं बल्कि वीनू ने दी है लेकिन सत्या की आई उसका यकीन नहीं करेगी।


Click it and Unblock the Notifications