GHKKPM: वीनू के खातिर प्यार कुर्बान करने को तैयार होगी सई, बेटे के लिए विराट और पाखी को करेगी एक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट किसी भी हाल में सई से शादी करना चाहता है लेकिन सई उससे बचती फिर रही है। दूसरी तरफ सत्या की मां ने खुलासा किया है कि वो भवानी की बहन है।
वीनू लेगा सई से वादा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई चव्हाण निवास आती है अपने बेटे को देखने के लिए। वीनू सई को देखकर उसे गले से लगा लेता है। सई वीनू से पूछती है कि उसके पैरों में अचानक से क्या हो गया है। वीनू कहेगा कि उसके मम्मा और पापा का झगड़ा हुआ और उसके पापा ने उसकी मम्मा को धक्का दिया और उनके सिर पर चोट भी लगी लेकिन उन्होंने मुड़कर देखा भी नहीं। यही सोचकर वो अपनी मम्मा के पास जा रहा था और तभी उसके पैर कांपने शुरू हो गए और घुटने कमजोर महसूस होने लगे। वीनू कहेगा कि सई उसके पैर भले ही ठीक ना करे लेकिन वो उसके मम्मा पापा को झगड़ने से रोक ले और वो विनायक की फैमिली को टूटने से बचा ले। वीनू को ऐसे देखकर सई उससे वादा करेगी कि वो सब ठीक कर देगी।
Recommended Video
विराट की आई सई को बताएगी सच
सई जब जाने लगेगी तो उससे मिलने विराट की आई आएगी और वो सई का हालचाल पूछेगी। सई कहेगी कि जब वो इस घर की बहू थी, विराट की पत्नी थी तो अश्विनी उसे अपनी बेटी मानकर मां का प्यार देती थी लेकिन अब वो दोनों नहीं है तो उनका सारा प्यार सिर्फ पत्रलेखा के लिए है। इस पर विराट की आई कहेगी कि वो अपने फर्ज के हाथों मजबूर है और वो पाखी को अपना प्यार देकर, उसका साथ निभाकर अपना फर्ज पूरा कर रही है। विराट की आई कहेगी कि पाखी ने इतने सालों में बहुत सी कुर्बानियां दी हैं और परिवार को संभाला है तो अब उसे भी पत्रलेखा को संभालना चाहिए। विराट की आई कहेगी कि वो सई को अब भी बहुत प्यार करती है लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। वो कहेगी कि सई की वजह से ही विराट और पत्रलेखा का रिश्ता टूटने की कगार पर आ चुका है।
विराट को बेवकूफ बनाएगी सई
सई विराट की आई को बताएगी कि वो शहर छोड़कर जा रही है, हमेशा के लिए। विराट की आई कहेगी कि विराट बहुत जिद्दी है और वो शहर तो क्या देश छोड़कर भी चली जाएगी तो भी विराट उसे ढूंढ़कर निकाल लेगा। क्योंकि विराट को पता है कि सई के दिल में विराट के अलावा और कोई नहीं आया है और इसी बात ने उसके हौंसलो को हवा दे दी है। दूसरी तरफ विराट को इस बात को अंदाजा हो जाएगा कि सई ने उसे बाहर बुलाया है ताकि वो वीनू से मिल सके और फिर वो गाड़ी को घर की ओर दौड़ाता है। डॉक्टर सत्या सई के लिए मुंबई के एक अस्पताल में बात करेगा। विराट घर पहुंचता है और सई के बारे में पूछता है लेकिन वीनू उसे ये बात नहीं बताता है कि उससे सई की क्या बात हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











