GHKKPM: सत्या की मां का है भवानी काकू संग ये रिश्ता, सवि छोड़ेगी अपने बाबा विराट का साथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई चव्हाण निवास छोड़कर चली गई है। विराट उसे पागलों की तरह ढूंढ़ रहा है लेकिन ढूंढ़ नहीं पा रहा है। दूसरी तरफ विनायक की तबीयत भी खराब हो जाती है।
सत्या की मां का खुलासा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विनायक का हाल जानकर विराट दौड़ा-दौड़ा घर पर आता है तो उसका आई कहती है कि वीनू कहीं पर गिरा नहीं और जो उसके साथ हुआ वो स्ट्रेस की वजह से हुआ है। दूसरी तरफ सत्या के 24 घंटे पूरे होने में कुछ समय बाकी है और उसने अपने घर पर कह दिया है कि वो बहू लेकर आ रहा है और इस बीच सत्या की मां एक ऐसे राज से पर्दा उठाती है जो चव्हाण खानदान को हिलाकर रख सकता है। सत्या की मां भवानी की बहन है। दूसरी तरफ सत्या खुद को चोट पहुंचाता है।
सई के लिए पगलाएगा विराट
पाखी विराट को विनायक के हाल का जिम्मेदार ठहराती है और कहती है विराट के सई को पाने के जुनून ने पूरे घर में अशांति फैला रखी है और उसी वजह से वीनू का ऐसा हाल हो गया है। विराट और पाखी को लड़ता देखकर वीनू और भी ज्यादा परेशान हो जाता है। विराट अपनी आई से कहता है कि वो सई को लेकर आएगा क्योंकि उसने पहले भी वीनू को ठीक किया था और अब भी वो वीनू को ठीक कर देगी।
सत्या का झूठ पकड़ेगी आई
सत्या बुरे हाल में घर पहुंचता है तो सब हैरान रह जाते हैं और उसे देखकर परेशान हो जाते हैं। लेकिन सत्या की आई समझ जाती है कि सत्या झूठ बोल रहा है। सत्या कहेगा कि उसे बीवी ढूंढ़ने के लिए थोड़ा टाइम चाहिए लेकिन उसकी आई को सत्या की एक भी बात अच्छी नहीं लगेगी। सत्या को विराट फोन करके बताता है कि वीनू की तबीयत ठीक नहीं है। उसके घुटने फिर से कमजोर हो गए हैं। सत्या बताएगा कि वीनू गिर गया है और उसे पैरों में चोट आई है और यह सुनकर सई का हाथ-पांव फूल जाते हैं।
सवि छोड़ेगी बाबा का साथ
सई विराट को मैसेज करती है कि वो विनायक के लिए घर पर आएगी लेकिन इससे पहले वो विराट से मिलना चाहती है और बात करना चाहती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि विराट को छोड़कर सई के पास चली जाती है।


Click it and Unblock the Notifications