..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 16 November Savi will accuse durva would be husband - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सवि दुर्वा के होने वाले पति को बताएगी फ्रॉड, ईशान अपने परिवार के खिलाफ जाकर देगा सवि का साथ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि हरिणी ईशान के घर में गाना गाने जाती है लेकिन सुरेखा हरिणी को बेइज्जत करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है और उसे तरह-तरह के ताने भी देती है। जिससे हरिणी का दिल टूट जाता है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि दुर्वा का होने वाला मंगेतर फ्रॉड होता है और सगाई के लिए जा रहा होता है और कहता है कि एक बार दुर्वा से सगाई होने के बाद सबकी चांदी ही चांदी होगी। क्योंकि अगर एक बार सगाई हो गई तो वो लोग अपनी इज्जत की वजह से सगाई नहीं तोड़ेंगे। दूसरी तरफ अक्का साहेब हरिणी को उसकी परफॉर्मेंस के बदले पेमेंट देने की बात कहेगी और कहेगी कि हरिणी का जितना बनता है, उतना ही दिया है और कहती है कि एक बार चेक कर ले सब ठीक दिया है ना।

हरिणी लिफाफा खोलती है तो उसमें से एक रुपए निकलते हैं। तो अक्का साहेब कहती है कि उम्मीद है कि तुम्हारी हैसियत के हिसाब से हमने तुम्हारी खूब खातिरदारी की और कहेगी कि मैं तो बप्पा से प्रार्थना करूंगी कि तुम्हें बहुत कामयाबी मिले ताकि तुम्हें और तुम्हारी बहन सवि को इस घर में दोबारा ना आना पड़े। आगे कहती है कि ईशा सवि पर महरबान है और उसी मेहरबानी की वजह से हरिणी को ये मौका मिला।

सवि अपनी बहन को लेने आती है तभी अक्का साहेब कहती है कि वो सवि को ऐसे कैसे खाली हाथ जाने दे सकती है, उसने उसके फंक्शन में एंकरिंग जो की है। वो नोटो की गड्डी निकालती है और दुर्वा को बुलाती है और दुर्वा की नजर उतारकर वो पैसे सवि को देती है लेकिन सवि पैसे नहीं लेती है और वो अपनी ताई को लेकर वहां से निकल पड़ती है लेकिन तभी वो दुर्वा के होने वाले मंगेतर को देख लेती है।

सवि अपनी ताई से कहती है कि दुर्वा की सगाई उसी आदमी से होने वाली है, जिससे उसकी शादी होने वाली थी और वो एक नंबर का अय्याश और शराबी है। सवि उस घर में वापस जाने को कहती है लेकिन हरिणी उस घर में दोबारा जाने से मना कर देती है और कहती है कि वो बड़े लोग हैं और उन्होंने ढंग से जांच पड़ताल की ही होगी तो कुछ गलत नहीं होने वाला है और अगर कुछ गलत होगा भी तो वो लोग संभाल लेंगे सवि को इस मैटर में कूदना नहीं चाहिए।

दुर्वा का होने वाला पति उसे अंगूठी पहना ही रहा होता है कि तभी सवि उसका हाथ पकड़ लेती है और उसे जोर से थप्पड़ मारती है। तभी सुरेखा आकर सवि को डांटती है और कहती है कि वो उसके होने वाले दामाद पर हाथ कैसे उठा सकती है। सुरेखा सवि पर हाथ उठाने जा रही होती है कि ईशान अक्का साहेब का हाथ पकड़ लेता है और कहता है कि उसे सवि की बात पर पूरा भरोसा है। सवि दुर्वा से कहती है कि वो भूलकर भी उस लड़के से शादी ना करे क्योंकि वो एक नंबर का अय्याश, धोखेबाज, शराबी और फ्रॉड है। सवि बताती है कि ये वही लड़का है, जिसके साथ इसकी शादी तय हुई थी और जिस शादी से भागकर वो पुणे आई थी।

दुर्वा की आई अपने होने वाले दामाद से पूछते हैं कि क्या वाकई उसकी शादी सवि से तय हुई थी? और वो मान जाता है कि ये बात सच है। लेकिन वो उल्टा इल्जाम सवि पर लगाने लग जाता है कि धोखा उसने नहीं बल्कि सवि ने दिया है। वो सवि के कैरेक्टर पर उंगली उठाता है और कहता है कि इसने किसी और की वजह से उसे धोखा दिया। लेकिन हरिणी भी चुप नहीं बैठती है और समृद्ध का पूरा सच उगल देती है। फिर भी वो लड़का सवि के कैरेक्टर पर उंगली उठाता है और दुर्वा सवि को घर से निकल जाने को कहती है।

ईशान सबको शांत करवाकर कहता है अगर किसी को सवि की बात पर यकीन नहीं करना है तो ना करे लेकिन सवि के लगाए इल्जामों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सवि कहती है कि उसे कुछ दिन पहले ही पता चला कि लाटकर फैमिली वहां से भाग गई क्योंकि उनका दीवाला निकल गया, लोगों के पैसे खा लिए। लेकिन वो समृद्ध फिर भी सवि पर ही कीचड़ उछालता है। ईशान सबसे कहता है कि सवि को अपनी बात साबित करने का एक मौका मिलना चाहिए। सवि अपनी बेगुनाही के लिए ईशा को फोन मिलाती है लेकिन ईशा फोन नहीं उठाती। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि समृद्ध की असलियत जानने के लिए ईशा को फोन मिलाती है लेकिन ईशा फोन नहीं उठाती लेकिन तभी दुर्वा के पिता सवि को घर से धक्के मारकर निकाल देंगे और सवि निशिकांत पर गुस्सा हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X