GHKKPM Spoiler Alert: कमिश्नर को बचाने के लिए सई अपनी जान खतरे में डालेगी, सत्या को होगा प्यार का एहसास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि विनायक सई को अपनी आई मानने लग गया है और यह सुनकर सई काफी इमोशनल हो गई है और वो अब वीनू के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कमिश्नर पर जानलेवा हमला हुआ है और उनके शरीर के अंदर एक बम से हमला कर दिया है। विराट सई सत्या वाले हॉस्पिटल को पूरा खाली करवाता है। विराट कमिश्नर की जान बचाने के लिए जान की बाजी भी लगाने को तैयार है। ऑपरेशन थिएटर में सई और सत्या कमिश्नर का ऑपरेशन करने के लिए आएंगे लेकिन जैसे ही कमिश्नर की बेटी को बॉम्ब के बारे में जानकारी मिलेगी वो घबरा जाएगी और कुछ भी करने से मना कर देगी। सई उसे समझाएगी और कहेगी कि वो ऐसा कुछ ना करे, जिससे उसकी जान को खतरा हो। सई सबको ऑपरेशन थिएटर से बाहर जाने को कह देगी। सई कमिश्नर की बेटी की समझाएगी।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Satya होगा Sai के लिए Insecure, क्या करेगा Virat? | FilmiBeat

सिया बॉम्ब की बात सुनकर फिर से घबरा जाती है कमिश्नर के सीने से अपना हाथ हटा लेती है। लेकिन फिर सई उनके सीने पर अपना हाथ रख देती है और सबकी जान बच जाती है, लेकिन सई की जान मुसीबत में आ जाती है। चव्हाण परिवार और सत्या की मां घबरा जाएंगी। विनायक को लगेगा कि वो फिर से अनाथ हो जाएगा। दूसरी तरफ, सई के कमिश्नर के सीने पर हाथ रखने की वजह से सत्या उस पर चिल्लाता है और कहता है कि वो उसे नहीं खो सकता। लेकिन विराट सई का साथ देता है और फिर विराट और सत्या में बहस शुरू हो जाती है। लेकिन सई उन्हें चुप करा देती है। विराट सई को लाइफ जैकेट पहनाने जाता है तो सत्या कहता है कि वो पहनाएगा तो इस पर विराट सत्या पर चिल्लाने लगेगा लेकिन सई विराट को डांट देगी।

सई विराट को कहेगी कि वो घर चला जाए क्योंकि घर पर दो बच्चे हैं जो उसका इंतजार कर रहे हैं। उनके पास कोई एक पैरेंट तो होना चाहिए। लेकिन विराट मना कर देता है और कहता है कि वो किसी को भी कुछ नहीं होने देगा। सत्या को एहसास होता है कि वो अब नीरजा और सई की बराबरी करने लगा है और उसे लगता है कि अब उसे सई से भी प्यार होने लगा है।

More from Filmibeat

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X