..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 13 May GHKKPM Spoiler Alert Vinayak Calls Sai His Mother - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: पाखी के जाने के बाद सई को अपनी मम्मी बनाएगा वीनू, अपनी नई आई के साथ काटेगा केक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विनायक का बर्थडे है और वो जिद पर अड़ा है कि जब तक उसकी मम्मा आ नहीं जाती तब तक वो केक नहीं काटेगा लेकिन विराट लाख कोशिशों के बाद भी पाखी को ढूंढ़ नहीं पा रहा है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट विनायक को सच बताएगा कि उसने पाखी को ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा है और ये सुनकर विनायक गुस्सा हो जाता है और वो विराट को बुरा पापा कहने लग जाता है। दूसरी तरफ सत्या के घर में मेहमान आ रखे हैं, जो बार-बार सई और सत्या के बारे में पूछ रहे हैं। सत्या की मां उन्हें फोन भी लगा रही है लेकिन सत्या और सई विनायक की वजह से पार्टी से जा नहीं पा रहे हैं।

सई विनायक को समझाने के लिए आती है। वो कहती है कि विराट ने पाखी को बहुत ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन वो मिली ही नहीं। वो विनायक को कहेगी कि वो अपने बाबा से नाराज ना हो। सई और सत्या को लेने के लिए खुद अंबा चव्हाण निवास पहुंचती है और वो सत्या को साथ में चलने के लिए कहती है। एक बार फिर से भवानी काकू अंबा को दिल खोलकर सुनाने लग जाती है। लेकिन इस बार अंबा चुप नहीं होती और वो भी भवानी को सुनाने लग जाती है और चव्हाण खानदान को मुसीबतों का पिटारा कहने लग जाती है। भवानी एक बार फिर से अंबा के कैरेक्टर पर उंगली उठाती है तो सई आकर अपनी सास को सपोर्ट करती है और अपनी सास को इज्जतदार नर्तकी कहती है।

सई कहेगी कि उसकी सास ने अकेले दम पर अपना मसालों का बिजनेस खड़ा किया है। किसी भी मर्द की मदद के बिना ही उन्होंने अपना मुकाम बनाया है, नाम कमाया है। सई अपनी सास के संस्कारों की भी तारीफ करेगी। सई भवानी काकू से कहेगी कि वो उसकी सास के साथ इज्जत से पेश आए। तभी वहां पर विनायक आता है और वो केक काटने के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन उसकी एक शर्त होती है। वो कहता है कि जब तक उसकी मम्मा वापस नहीं आ जाती तब तक वो सई को अपनी मम्मा बनाना चाहता है। सई हां भी कर देती है। विनायक पहली बार सई को आई कहकर बुलाएगा और यह सुनकर सई इमोशनल हो जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या की आई सई को कहेगी कि वो सत्या के लिए वट सावित्री का वर्त रखे और पूजा भी करे।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X