GHKKPM Spoiler Alert: सई और सत्या के करीब जाएगा विनायक, जली-भुनी काकू विराट के भरेगी कान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट ने विनायक के बर्थडे पर वादा किया है कि वो उसकी मां यानी पत्रलेखा को लेकर आएगा और इसी खुशी में विनायक अपना जन्मदिन मनाने को तैयार हो जाती है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विनायक के बर्थडे पर पहुंची है सत्या और सवि के साथ। विनायक की बर्थडे पार्टी में अबतक पाखी नहीं पहुंची है और वीनू ने अपनी मम्मा के बिना केक काटने से मना कर दिया है। विनायक बार-बार अपनी मां के बारे में पूछता है। विराट की बर्थडे पार्टी में गेम होता है, जिसमें सई और सत्या करीब आते हैं और यह देखकर विराट जल भुन जाता है। वहीं काकू भी सई और सत्या को साथ में देखकर काफी ज्यादा मुंह बनाती है। भवानी जाकर विराट को भड़काती है की सत्या वीनू के करीब आ रहा है।
दूसरी तरफ सत्या के घर में हॉस्पिटल से मेहमान आने शुरू होते हैं। दूसरी तरफ वीनू केक काटने को तैयार नहीं होता है तो विराट उदास होता है और विराट को उदास देखकर सई उसे समझाने की कोशिश करती है कि उसे वीनू को सब सच बता देना चाहिए। इस पर विराट उस पर गुस्सा करने लग जाता है और उसे बुरा-भला सुनाता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई वीनू को मनाने की कोशिश करेगी कि वो जाकर अपने बर्थडे का केक कट कर ले।


Click it and Unblock the Notifications