GHKKPM Spoiler Alert: बेटे के लिए पाखी को वापस लाएगा विराट, भवानी काकू सई के खिलाफ निकलवाएगी अखबार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि विराट की गृहस्थी को बचाने के लिए सई ने सत्या से शादी कर ली है। लेकिन इस शादी के बाद विराट की जिंदगी में तूफान आ गया है और सत्या की आई भी सई से खुश नहीं है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि घर के सभी लोग वीनू को मनाने की कोशिश करेंगे ताकि चव्हाण निवास में विनायक का बर्थडे धूमधाम से मने। विनायक कहेगा कि वो अपना बर्थडे तभी मनाएगा जब उसकी मम्मा आएगी और अपने पापा से प्रोमिस भी लेगा और विराट उसे ये प्रोमिस भी दे देगा। सई वीनू को बर्थडे विश करने के लिए फोन करेगी तो वीनू उसे बताएगा कि वो कल अपनी मम्मा के साथ केक काटेगा। सई करिश्मा से पूछती है कि क्या पत्रलेखा का पता लग गया है, इस पर करिश्मा सई विराट और विनायक के वादे के बारे में बताएगी।

अगली सुबह सत्या बताएगा कि उसने रात में दावत रखी है शादी की। यह सुनकर सई परेशान हो जाती है क्योंकि आज ही वीनू का बर्थडे भी है। सई सबको कहेगी कि आज तो दावत नहीं हो पाएगी क्योंकि उसे चव्हाण निवास जाना है, क्योंकि आज वीनू क जन्मदिन है। इस पर सत्या की आई उसे अखबार लाकर देगी जिसमें भवानी चव्हाण ने अखबार में निकलवाया है कि सई का चव्हाण खानदान के किसी भी शख्स से कोई लेना-देना नहीं है। सत्या की आई कहेगी कि भवानी ने उसे इतना कुछ बोला है, इसके बाद भी वो चव्हाण निवास जाएगी तो सई कहेगी हां वो जाएगी चव्हाण निवास। सई कहेगी कि बड़ों की हरकतों को भुगतान वो अपने बच्चों को नहीं करने देगी। सई कहेगी कि वीनू के साथ ये उसका पहला बर्थडे और वो किसी भी हाल में इस मौके को नहीं गंवा सकती।

सई की इन बातों को सुनकर सत्या घर के अंदर चला जाता है तो सत्या की आई कहती है कि अगर सई की वजह से सत्या का दिल दुखा तो वो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। सई सत्या को मनाने के लिए जाएगी और कहेगी कि वो वीनू के साथ केक कट करके वापस आ जाएगी और वो बर्थडे और दावत दोनों मैनेज कर लेगी। सत्या कहेगा कि अगर सई को जाना है तो जाए, लेकिन वो अपने मन में एक ही समय में दो जगह पर होने का प्रेशर ना ले। वो कहेगा कि सई ऐसा कोई प्रोमिस ना करे, जिससे उसके घरवालों का दिल दुखे।

सई और विराट दोनों को एक डेड बॉडी की पहचान करने के लिए बुलाया जाता है। उधर वीनू अपने मां के आने की उम्मीद लगाए बैठा है। सई और विराट दोनों ही डेड बॉडी देखने पहुंचते हैं। लेकिन वो पाखी नहीं होती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई से कहेगा कि वो उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए चली जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X