GHKKPM Spoiler Alert: बेटे के लिए फिर से चव्हाण निवास पहुंचेगी सई, विराट धक्के मारकर निकालेगा बाहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि अंबा और भवानी के रिश्ते का खुलासा हो गया है। भवानी ने अंबा को खूब खरी खोटी भी सुनाई है। भवानी ने सत्या को नाजायज कहा और सत्या और विराट में लड़ाई भी होने से बची।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी के जाने के बाद अंबा फूट-फूटकर रोने लग जाती है और सत्या उसे संभालने की कोशिश करता है। भवानी घर में आकर परेशान होकर घूमती है। जब सोनाली पूछती है कि वो इतना परेशान क्यों है तो विराट बताता है कि सई ने जिस सत्या से शादी की है वो काकू की छोटी बहन है। काकू कहेगी कि वो अंबा उसके लिए तभी मर गई थी जब उसने एक लड़के के लिए घर छोड़ दिया था। अंबा कहेगी कि उसपर कोई उंगली ना उठा पाए इसलिए उसने शहर बदले लेकिन फिर भी उसकी बड़ी बहन ने आकर आज उसे कितना कुछ सुनाया।
अपनी सास और पति की ये हालत देखकर सई को भी दुख होता है। सत्या सई से वादा लेता है कि वो पूरी कोशिश करेगी कि भवानी चव्हाण इस घर में उसकी आई के साथ कोई बदतमीजी ना करे। वो कहेगा कि उसके शादी करने की वजह ही यही थी कि वो अपनी आई को खुश रख सके। सई भी कहेगी कि वो दोबारा ऐसा कभी नहीं होने देगी। चव्हाण निवास में ना वीनू दिखता है ना पाखी, इससे विराट परेशान हो जाता है। लेकिन विराट को विनायक मिल जाता है जो पाखी यानी अपनी मां का दिया हुआ लेटर पढ़कर रो रहा होता है। विराट उसके पास जाने की कोशिश करता है लेकिन वीनू उसे खुद को छूने भी नहीं देता। वो कहेगा कि उसके बाबा की वजह से उसकी मम्मा उसे छोड़कर चली गई।
Recommended Video
विराट पाखी का लिखा हुआ लेटर पढ़ता है, जिसमें पाखी ने घर छोड़ने का सारा ठीकरा विराट के सिर पर फोड़ दिया है। विराट लेटर पढ़ने के बाद उसे ढूंढ़ने निकल पड़ता है। दूसरी तरफ अंबा इस बात से दुखी है कि उसकी बहू का रिश्ता ऐसे घर से है, जिस घर से उसे बेइज्जत करके निकाल दिया है। अंबा को संभालने के लिए सई आती है और वो अंबा को कहती है कि वो भवानी काकू को जीतने क्यों दे रही हैं। सई अपनी पहली रसोई में मैंगो मस्तानी बनाती है सत्या और गिरिजा की फेवरेट डिश हुआ करती थी और गिरिजा की मौत के बाद उसने वो डिश खानी बंद कर दी।
भवानी काकू पाखी के जाने पर कहती है कि उसे इस तरह जाने की क्या जरूरत थी और अगर उसे जाना ही था तो पहले चली जाती। सई दूसरी शादी नहीं करती, विराट की जिंदगी संवर जाती। अब घर छोड़कर जाने का क्या मतलब है। अश्विनी पाखी के जाने का गुस्सा भवानी काकू पर निकालती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वीनू सई को सब सच-सच बताता है और वो सई को अपने पास बुलाता है लेकिन विराट सई को अपने घर में कदम भी नहीं रखने देता।


Click it and Unblock the Notifications