GHKKPM Spoiler Alert: अपनी सास की शादी करवाएगी सई, छोड़कर जाने से पहले पति का परिवार करवाएगी पूरा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई सत्या की आई और अपने वीजू काका की मुलाकात करवाती है। अंबा अपने पुराने प्यार वीजू से कई शिकायतें करती है और वीजू भी अंबा को अपनी मजबूरी बताते हैं।
विजेन्द्र को लगेगा बेटे के बारे में पता
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई के वीजू काका कहेंगे कि वो लाचार थे और चाहकर भी अंबा के पास लौट नहीं पाए। वो अंबा से माफी मांगते हैं और अंबा वीजू को देखकर सई और विराट को लगेगा कि कहीं उनकी प्रेम कहानी का अंत भी ऐसा तो नहीं होगा। अंबा बताती है कि उसका एक बेटा भी है, जिसकी जिंदगी बिना बाप के नाम के ही बीती है। वो बताएगी कि जब वीजू उन्हें छोड़कर गए तो वो प्रेग्नेंट थी।
सत्या को गले लगा लेंगे विजेन्द्र
विजेंद्र अपने बेटे सत्या को गले से लगा लेते हैं। वो कहेंगे कि उन्हें आज इतनी बड़ी खुशी मिली है लेकिन ये खुशी जीने के लिए उन्हें उम्र ही कम दे दी। अंबा कहेगी कि उसे भी एक बार अपने प्यार से मिलने की कोशिश करनी चाहिए थी लेकिन वो अपना मन मारकर बेटे के लिए जीती रही।
सर्जरी के लिए मनाएगा सत्या
सत्या उदास होता है और सई उसे समझाने की कोशिश करती है अंबा और विजेन्द्र के बीच में हालात ही बुरे हो गए थे क्योंकि उसके विजू काका को पता ही नहीं था कि उनका एक बेटा है और अगर उन्हें पता होता तो वो सबकुछ छोड़कर आ जाते। सई कहेगी सत्या से कि विजू काका ने सारी उम्मीद छोड़ दी है और अब वो ही उन्हें सर्जरी के लिए मना सकता है। उसके एक फैसले से उसका परिवार एक हो सकता है।
अंबा देगी अपना वास्ता
सत्या अपने सारे गिले-शिकवे भुलाकर अपने बाबा को कहता है कि वो उन्हें माफ कर देगा अगर वो सर्जरी के लिए मान जाएं तो। वो कहेंगे कि जान मांग ले लेकिन वो ऐसी जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकता, जिसमें अंबा की यादें ना हों। वो कहेंगे कि अब दोनों से मिलने के बाद उनकी जा भी चली जाए तो कोई गम नहीं। सत्या कहेगा कि उसके बाबा को उसके और उसकी मां के लिए जीना ही होगा। सत्या की मां भी विजेन्द्र को सर्जरी के लिए मनाने की कोशिश करती है। सबके फोर्स करने पर विजेन्द्र सर्जरी के लिए मान जाते हैं।
भवानी काकू शादी में आने से करेगी मना
सई सर्जरी से पहले विजेन्द्र और अंबा की शादी करवाना चाहती है और इसके लिए वो भवानी काकू को मनाना चाहती है। सई चव्हाण निवास पहुंचती है और भवानी काकू को कहती है कि उनकी बहन शादी कर रही है। वो कहेगी कि भवानी काकू की बहन का परिवार पूरा हो रहा है। वो बताएगी कि नागपुर के पुलिस कमिश्नर भवानी की बहन की मांग में सिंदूर भरेंगे। वो कहेगी कि वो आकर अपनी बहन को आशीर्वाद दें और अपनी बहन होने का फर्ज निभाएं। सई कहेगी कि जो दर्द उनकी बहन को मिला है, वही दर्द भवानी काकू ने भी झेला है। लेकिन भवानी काकू नहीं मानती है।


Click it and Unblock the Notifications