..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 04 May Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: बेटे के सामने ही अंबा के चरित्र को तार-तार करेगी भवानी, वीनू भी करेगा विराट से किनारा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आपने अब तक देखा कि सत्या की शादी से उसकी आई खुश नहीं है और भवानी काकू भी सत्या के घर मोर्चा लेकर पहुंच गई है ताकि वो अपनी पोती को घर ले जा सके।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई भवानी काकू को सवि को ले जाने से रोकती है। भवानी सई को बुरी मां कहती है क्योंकि वो सवि को दर-दर की ठोंकरें खिला रही है। भवानी काकू के साथ आई फौज को सई धमकाती है और वहां से सभी लोग सत्या के घर के बाहर चले जाते हैं। भवानी कहेगी कि वो सवि को सई के खिलाफ भड़काएगी और कहेगी कि वो सवि के साथ सारे रिश्ते तोड़ देगी। सत्या ये सब सुनकर भवानी काकू को शर्म का पाठ सुनाने लग जाता है। तभी वहां पर विराट आ जाता है और वो सई को इस तरह शादी-शुदा अवतार में देखकर अंदर ही अंदर टूट जाता है।

विराट भवानी काकू से पूछता है कि वो यहां पर क्यो आई है तो वो कहती हैं कि वो अपने साथ सवि को ले जाने आई है। सवि आते ही विराट को गले लगा लेती है। विराट उसे समझाकर कमरे में भेज देता है। भवानी कहती है कि उसने सवि को क्यों भेजा तो विराट कहेगा कि मैं उसे उसकी आई से दूर नहीं कर सकता और साथ ही वो भवानी काकू का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाने लगता है। तभी वो सत्या की मां से टकराती है।

भवानी काकू पलटकर अंबा कहती है। अंबा सबको बताती है कि भवानी उसकी बड़ी बहन है और ये बात जानकर सब के सब हैरान रह जाते हैं। अंबा बताएगी कि सत्या उसका बेटा है और ये घर उसका परिवार भी उसका है। इस पर भवानी कहेगी कि विराट की जिंदगी को तबाह करने वाला तेरा बेटा है। अंबा और भवानी में सत्या को लेकर बहस होती है। भवानी कहेगी कि अंबा जैसी औरत से उसका कोई रिश्ता नहीं हो सकता, जिसका एक शादीशुदा मर्द से रिश्ता हो, जिसकी कोख में एक नाजायज औलाद पली हो। भवानी कहती है कि वो घर से भागकर एक नाचने वाली बन गई। इस पर अंबा कहेगी कि भवानी के लिए सिर्फ समाज और उसका नाम ही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अंबा कहेगी कि उसकी बहन ने तब उसका साथ छोड़ दिया था, जब उसे उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Bhavani ने Amba से पूछा Satya के पिता कौन; Sai Virat ? |*Spoiler

भवानी अंबा के जख्मों पर नमक रगड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी और सत्या के बाप का नाम पूछेगी और कहेगी कि कहां अंबा का सच्चा प्यार। भवानी ने कहा उसने अंबा के बारे में इसलिए कभी जानने की कोशिश नहीं की क्योंकि वो उसके लिए मर चुकी थी। भवानी के लांछनों को सुनकर सत्या का पारा चढ़ जाता है और वो भवानी काकू को सुनाने लग जाता है और उसे निकलने के लिए कहता है। इस पर विराट को गुस्सा आ जाता है और वो सत्या को सुनाने लग जाता है। सत्या और विराट आपस में लड़ने लग जाते हैं तो सई आकर दोनों को रोकती है। भवानी चुप नहीं होती और फिर वो अंबा को ताना देने लग जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वीनू को पता लग गया है कि उसकी आई यानी पाखी उसे छोड़कर चली गई है। वो विराट को गंदा बाबा कहता है वो सई को फोन करके बताता है कि उसकी आई ने उसे छोड़ दिया है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X