..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 04 June 2023 GHKKPM Written Updates And Upcoming Twist - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: अंबा और वीजू काका को मिलवाएगी सई, बाबा का सच जानकर फूट पड़ेगा सत्या

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई अपने वीजू काका की बीमारी की वजह से दुखी है। सई ने अपने सास को विजेन्द्र के बारे में बता दिया है और यह भी कह दिया है कि अगर वो सर्जरी के लिए नहीं माने तो उनके पास ज्यादा समय नहीं है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या को अपने बाबा के बारे में पता चल गया है और वो गुस्से में वो तोड़-फोड़ करता है। सई उसे समझाने की कोशिश करती है कि उसके बाबा के पास अब ज्यादा समय नहीं है। लेकिन सत्या कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं होता है और वो सई के विजू काका को खूब खरी-खोटी सुनाता है। सई बताती है कि उसकी आई को पता है कि विजू काका कौन हैं। वो कहेगी कि उसी की आई ने मना किया था कि वो सत्या को कुछ ना बताए इसलिए ही उसने सत्या को कुछ नहीं बताया।

सई सत्या को कहती है कि क्या उसे नहीं लगता कि विजू काका और आई को मिलना चाहिए। उनकी सर्जरी होनी है, जिसमें उनकी याददाश्त भी जा सकती है। सई कहेगी कि सत्या की आई को हक है कि वो अपने सभी सवाल का जवाब जान सकें। वो कहेगी कि वो उसके वीजू काका को वो एक मौका दे दे, अपनी सफाई देने का।

सत्या अपनी आई के पास जाता है और पूछता है कि क्या वो उसके नाजायज बाबा से मिलेगी। तो वो पहले तो अपना हाथ झटकती है लेकिन बाद में सई उन लोगों को समझाने की कोशिश करती है कि उसके काका के पास ज्यादा समय नहीं है। दूसरी तरफ वीजू काका अस्पताल में है और उनके आखिरी दिनों में उनके साथ कोई भी नहीं है। लेकिन विराट उन्हें कहता है कि सई उनके लिए किसी को लेकर आ रही है। सई सत्या की आई को वीजू काका से मिलाने के लिए ले आती है।

सई के विजू काका अंबा को सामने देखकर इमोशनल हो जाते हैं और गले से लगा लेते हैं। वो कहते हैं कि अंबा ने उनकी आखिरी इच्छा को पूरा कर दिया और अब वो चैन से मर सकते हैं। लेकिन अंबा अपनी भड़ास निकालना शुरू कर देती है और विजू काका के सामने अपनी शिकायतों का पिटारा खोलकर बैठ जाती है। सई के विजू काका अंबा से माफी मांगते हैं। वो कहते हैं कि वो अंबा के पास आने वाले थे लेकिन नहीं आ पाए। वो कहेंगे कि उनकी पत्नी ने उन्हें ब्लैकमेल किया कि अगर वो अंबा के पास गए तो वो खुद को मार लेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई की आई सई से माफी मांगती है कि उसने उसे दूसरी शादी के लिए बोलकर बहुत बड़ी गलती कर दी क्योंकि अब विराट सबको छोड़कर बहुत दूर जा रहा है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X