GHKKPM Spoiler Alert: भवानी के सारे राज आएंगे बाहर, सत्या और विराट के असली रिश्ते का होगा खुलासा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में'आपने अबतक देखा कि एक तरफ सई विराट की यादों में जल रही है और दूसरी तरफ विराट भी सई के बिना रह नहीं पा रहा है। सई सत्या के साथ एडजस्ट करने की कोशिश कर रही है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अपनी बेटी सवि से बताएगी कि उसने और डॉक्टर सत्या ने शादी कर ली है। सवि इस बात को लेकर अपनी आई से गुस्सा होती है। सवि पूछेगी कि तो क्या अब डॉक्टर सत्या उसका बाबा होगा। सई कहेगी कि उसके बाबा ही उसके बाबा रहेंगे। दूसरी तरफ विराट अपने काम में जाने को तैयार होता है तो उसकी आई उसकी मदद करती है पत्रलेखा के बारे में पूछती है। विराट कहता है कि उसे नहीं पता कि पत्रलेखा कहां है और वो जानना भी नहीं चाहता। विराट की आई विराट की हालत देखकर उसे काम पर ना जाने की सलाह देती है तो विराट कहता है कि वो कभी अच्छा पति नहीं बन पाया तो उसे कम से कम अच्छा पुलिस अफसर बनने दे।
Recommended Video
सवि जब घर के अंदर आने वाली होती है तो घर के बाहर एक प्लेट टंगी होती है, जिसमें लिखा होता है कि चव्हाण परिवार के लोगों का यहां आना वर्जित है और यह देखकर वो घर के अंदर नहीं आती है। फिर सई सबको जाकर कहती है कि वो घर के बाहर ऐसा बोर्ड ना लगाए क्योंकि उसकी बेटी भी चव्हाण है। यह सुनकर सत्या की आई को गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि अभी इसे 24 घंटे भी नहीं हुए आए हुए और अब ये बताएगी कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
उधर भवानी काकू ने सई के ससुराल में मोर्चा निकालने की तैयारी कर ली है। वो जाकर अपनी पोती सवि को वापस चव्हाण निवास लेकर आएगी। विराट के बाबा भवानी काकू को ऐसा करने से रोकते हैं लेकिन भवानी काकू किसी की नहीं सुनती हैं और कहती है कि वो अपनी पोती को इस घर में लाकर ही रहेगी। दूसरी तरफ सत्या सवि का जोरदार स्वागत करता है। सत्या सवि का जिस कमरे में स्वागत करता है उसे वो कमरा पसंद आ भी जाता है। सत्या सवि का इंट्रोडक्शन घर के सभी सदस्यों से करवाता है। सत्या कहता है कि सवि उसकी आई को आजि कह सकती है तो इस पर सत्या की आई कहती है कि वो उसे आजि ना पुकारे और फिर सवि को भवानी काकू की बात याद आ जाती है, जब उन्होंने सवि को उसकी आजी कहने से मना किया था।
विराट के बाबा विराट को कॉल करके बताते हैं कि भवानी काकू सई के ससुराल गई है सवि को वापस लाने। भवानी काकू सवि से मिलने के लिए घर पर घुस आती है। वो सवि से कहती है कि वो अपने चव्हाण निवास चले लेकिन सवि अपनी आई के बिना कहीं भी जाने से मना कर देती है। तभी सई वहां पर आती है और भवानी काकू उसे कहती हैं कि वो अपनी पोती को यहां से ले जाने आई हैं और सवि को लिए बिना यहां से नहीं जाएगी। भवानी काकू जबरदस्ती सई को ले जाने की कोशिश करती हैं तो सई उनका रास्ता रोक देती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सवि को जाने देगा और काकू को अपने साथ ले जाने की कोशिश करेगा। साथ ही अंबा और भवानी का आमना-सामना भी होगा और अंबा बताएगी कि भवानी उनकी बड़ी बहन है।


Click it and Unblock the Notifications











