GHKKPM Spoiler Alert: इलाज नहीं मौत को अपनाएंगे विजू काका, घर के सारे गहने बेचने जाएगी भवानी काकू

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि चव्हाण परिवार पत्रलेखा की करतूतों की वजह से रास्ते पर आने वाला है। दूसरी तरफ, सई के विजू काका को ब्रेन ट्यूमर है और यह बात जानकर सई का हाल बुरा हो गया है।

सर्जरी करवाने से मना कर देंगे विजू काका

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई के विजू काका को बता देगा कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। वो पूछते हैं कि उनके पास कितना समय है तो सई कहेगी कि वो उनका अच्छे से अच्छा इलाज करेगी। सई कहेगी कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द सर्जरी नहीं करवाई तो उनके पास ज्यादा समय नहीं है। सई कहेगी कि इस सर्जरी से एक नुकसान होगा कि उनकी याददाश्त हमेशा-हमेशा के लिए जा सकती है और यह जानकर उसके विजू काका सर्जरी करवाने से मना कर देते हैं।

सत्या करेगा सई का इंतजार

उधर सत्या फिल्म देखने के लिए सई का इंतजार कर रहा है। तो दूसरी तरफ सई विजू काका को लगातार मनाने की कोशिश कर रही है लेकिन वो मानना नहीं चाहते हैं। वो कहेंगे कि आज वो अपनी यादों के सहारे ही जिंदा हैं। बहुत साल पहले उन्होंने अपने प्यार को खोया था और वो अपने प्यार की यादों को खोना नहीं चाहते हैं। सर्जरी के बाद वो अपने प्यार की याद को भूल जाएंगे, इससे बेहतर वो मौत को स्वीकारेंगे।

अपने प्यार के गम में रहेंगे विजू काका

सई को लगेगा कि वो ये सब सत्या की आई के लिए बोल रहे हैं। विजू काका बोलेंगे कि उनकी ये बीमारी उनके सच्चे प्यार को खोने का गम ही है, जिसे उन्हें सालों से अपने मन में दबाकर रखा हुआ था। वो कहेंगे कि अब उनकी जितनी भी जिंदगी बची हुई है, उसे वो अपने प्यार की यादों में ही बिताएंगे और कभी भी सर्जरी नहीं करवाएंगे।

सई को ताने देगा सत्या

सत्या सई के ना आने पर परेशान होता है और वो अस्पताल में कॉल करता है तो पता चलता है कि सई वहां पर नहीं है। सई दूसरी तरफ विजू काका की सर्जरी के लिए अब सत्या की आई को लाना चाहती है। वो जैसे ही इस बारे में विराट से बात करने जाती है तो सत्या का फोन आ जाता है और उसे पता लग जाता है कि वो विराट के साथ है और वो गुस्से में फोन काट देता है। सई घर पर आती है तो उसे एहसास होता है कि वो मूवी के बारे में भूल ही गई। वो सत्या से माफी मांगती है लेकिन सत्या उसे ताना मारता है। सत्या कहेगा कि वो रोज जाकर विराट से मिलती है, उसके बारे में सोचती है तो इस शादी का क्या फायदा। सत्या कहेगा कि वो उसे ऐसे नजरअंदाज करती है, जैसे वो है ही नहीं।

काकू गहने बेचने को कहेगी

काकू अपनी फैक्ट्री बचाने के लिए सारे गहने निकाल लाती है ताकि उन्हें बेचकर फैक्ट्री पर जो खतरा मंडरा रहा है, उसे टाला जा सके। काकू करिश्मा से उसके सारे गहने लाने को कहती है तो वो मना कर देती है और कहती है कि वो पाखी की गलती की सजा नहीं भुगतेगी। उसे मोहित और अपना भविष्य भी देखना है। विराट कहेगा कि यह सब करने के बावजूद, सारे गहने के बेचने के बावजूद लोन चुकता नहीं हो पाएगा और फैक्ट्री बेचनी ही पड़ेगी।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X