..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 01 MAY Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: सई के घर बसाते ही पाखी ने भी छोड़ा विराट का साथ, बोरिया-बिस्तर बांधकर घर से हुई रवाना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में आपने अबतक देखा कि विराट की लाख कोशिशों के बाद भी सई ने सत्या से शादी कर ली है और अब वो सारी हिम्मत हार चुका है।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या सई को समझाने की कोशिश करता है और आगे बढ़ने की हिदायत देता है। सत्या सई के फैसले को सही ठहराता है और कहता है कि उसके इस फैसले से कई जिंदगियां संवर जाएंगी। दूसरी तरफ विराट नशे में एक पंडित को लेकर आ जाता है। विराट काकू को कहता है कि किसी और की प्रेम कहानी बचाने गया था लेकिन खुद की ही प्रेम कहानी जलकर राख हो गई। विराट अपनी आई से कहेगा कि अब उसकी दीवानगी खत्म, अब वो सई के पीछे नहीं भागेगा। विराट कहेगा कि उसकी सई मर चुकी है। फिर विराट सई के श्राद्ध की पूजा करने को कहता है। विराट पूजा के लिए सई की फोटो लेने जाता है और तभी वो सीढ़ियों से गिर जाता है और उसके सिर से खून बहने लग जाता है।

विराट की यादों में खोएगी सई
सई का सत्या के घर में गृह प्रवेश हो रहा होता है और सत्या की आई सई को अतीत से जुड़ी हर चीज को भूलने को कहेगी। सई घर में आने ही वाली होती है कि सवि का फोन आ जाता है और वो गृह प्रवेश के बिना ही बाहर चली जाती है। सई अपनी बेटी को कहेगी कि वो आज नहीं आ पाएगी। सई जैसे-तैसे अपनी बेटी को समझा देती है और फिर सई घर में गृह प्रवेश करती है। सत्या घर में आते वक्त फिसलने लगता है तो सई उसे संभालते हुए विराट का नाम लेती है और सब उसका मुंह देखते रह जाते हैं। यह सुनकर सत्या की आई सई को डांट देती है।

सई को समझाएगा सत्या
विराट को सब संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन विराट किसी के हाथों नहीं संभलता है। विराट की आई सारा ठीकरा भवानी काकू पर फोड़ देती है और कहती है कि यह सब उन्हीं की जिद की वजह से हुआ है। विराट गुस्से में तोड़-फोड़ करने लग जाता है। पाखी विराट को समझाने के लिए आती है लेकिन उसे पाखी में भी सई ही नजर आती है। दूसरी तरफ सत्या के कमरे की सजावट देखकर सई घबरा जाती है लेकिन सत्या उसे समझाता है कि वो डरे नहीं वो सिर्फ रूम शेयर करेंगे और इसके अलावा दोनों के बीच कुछ नहीं होगा।

घर छोड़कर जाएगी पाखी
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी विराट को छोड़कर चली जाएगी। दूसरी तरफ भवानी काकू अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सई के ससुराल जाने का प्लान बनाएगी ताकि वो अपनी पोती को ला सके।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X