GHKKPM Spoiler Alert: पाखी की करतूतों की वजह से कंगाल होगा चव्हाण परिवार, सत्या भी होगा अनाथ!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई को उसकी सास बताती है कि कैसे सत्या के बाबा ने उसे बीच मझधार में छोड़ दिया। सई सत्या की आई को वादा देती है कि वो सत्या को उसके बाबा के बारे में नहीं बताएगी।
फैक्ट्री बिकने की आई नौबत
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अपने विजू काका से उके प्यार के बारे में पूछेगी तो उसके विजू काका कहेंगे कि वो अपना प्यार सही समय पर चुन नहीं पाए। सई उनसे उनके प्यार का नाम पूछती है लेकिन वो बताते नहीं है और वहां से चले जाते हैं। दूसरी तरफ पाखी के लोन ना चुकाने की वजह से चव्हाण निवास के लोगों पर कर्जा काफी ज्यादा बढ़ गया है और ये कर्ज इतना ज्यादा है कि अगर फैक्ट्री बेच भी दी तो भी कर्जा खत्म नहीं हो पाएगा। भवानी काकू अपने सारे गहने उतारने लग जाती है ताकि फैक्ट्री ना बिके।
विजू काका को है ब्रेन ट्यूमर
सई के पास उसके विजू काका की रिपोर्ट सामने आती है, जिसमें उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने की बात लिखी होती है और जल्दी उनका इलाज होना जरूरी था, वर्ना उनकी याददाश्त जा सकती है। डॉक्टर कहते हैं कि वो जाकर अपने विजू काका से बात करे और उनकी इस बीमारी के बारे में जाकर बताए। सई अपने काका से मिलने पुलिस थाने जाती है। लेकिन वो उन्हें कुछ बता नहीं पाती है। लेकिन विराट को इस बात का एहसास हो जाता है कि सई परेशान है। विराट सई से पूछता है कि वो परेशान क्यो हैं। ये सुनकर सई खुद को संभाल नहीं पाती और रोते हुए विराट के गले लग जाती है।
विराट करेगा मदद
सई रोते हुए विराट को बताती है कि उसके विजू काका को ब्रेन ट्यूमर है और वो भी लास्ट स्टेज। सई कहेगी कि उसके विजू काका उसके बाबा की तरह है, वो अपने बाबा को भी नहीं बचा पाई थी और अब वो अपने काका को भी नहीं बचा पा रही है। सई कहती है कि उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए, क्योंकि उनकी सर्जरी होना बहुत जरूरी है। विराट सई को शांत करने की कोशिश करता है और कहता है कि अगर सई उन्हें सच नहीं बता पा रही है तो वो बता देगा। इस पर सई उसे धन्यवाद बोलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











