GHKKPM: 'गुम है' के लिए एक दिन के लाखों रुपए वसूल रहे हैं शक्ति अरोड़ा? नील भट्ट से भी ज्यादा लेंगे फीस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा शो में से एक है और इसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी और अब इस शो में लीप आ चुका है और नए सितारों ने अपनी-अपनी जगह ले ली है। इस शो में अब शक्ति अरोड़ा, सुमित सिंह और भाविका शर्मा शो में नई मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
शक्ति अरोड़ा की फीस
नए कलाकार 'गुम है किसी के प्यार में' की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, क्या आप जानते हैं कि शो के लीड एक्टर यानी शक्ति अरोड़ा इस पारिवारिक नाटक में अपने अभिनय के लिए भारी फीस ले रहे हैं? आपको बता दें, शक्ति अरोड़ा जिन्होंने कथित तौर पर अपने आखिरी शो कुंडली भाग्य के लिए प्रति दिन 1 लाख रुपये चार्ज किए थे, कहा जाता है कि वह नए प्रोजेक्ट के लिए 1 लाख रुपये या उससे अधिक चार्ज कर रहे हैं।
नील लेते थे इतनी फीस
हालांकि, इससे जुड़ी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, अगर रिपोर्ट सच निकली, तो शक्ति की पर एपिसोड की फीस नील भट्ट द्वारा 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए ली गई फीस से काफी ज्यादा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नील भट्ट ने विराट के रूप में अपने अभिनय के लिए 1 लाख रुपये ले रहे थे।
नील शो के लिए थे भावुक
इस बीच, शो के एक्स लीड एक्टर यानी नील भट्ट के बारे में बात करें तो उन्होंने शो की खूब प्रशंसा की और अपनी जर्नी को स्पेशल बताया। आखिरकार सेट पर उनकी मुलाकात अपनी पत्नी ऐश्वर्या से हुई। उन्होंने शो से बाहर निकलने पर ऐश्वर्या की प्रतिक्रिया के बारे में भी बताया। नील ने कहा, "वह इसे लेकर बेहद भावुक भी हैं। साथ ही, एक यात्रा है कभी ना कभी शुरू हुई थी तो खत्म भी होनी है। इसलिए मैं इसके लिए तैयार था। शुरुआत हुई थी तो पता था कि कभी न कभी तो इसे खत्म होना ही था। एक नई यात्रा शुरू करेंगे अब"।


Click it and Unblock the Notifications