GHKKPM: 'गुम है' के सेट जलने के बाद शो की एक्ट्रेस का आया बयान, खुद बताई आपबीती

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Set Burnt Down: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हाल ही में आग लग गई और इस भयंकर आग को देखकर फैंस परेशान हो उठे हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Set Burnt Down

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Set Burnt Down: मशहूर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। शो के सेट पर हाल ही में भीषण आग लग गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान ही रह गया। आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थीं कि दूर-दूर से नजर आ रही थीं। इस शो की एक्ट्रेस जो भवानी चव्हाण का रोल निभाती हैं उन्होंने अपने शो के इस सेट का सूरतेहाल बताया और जानकारी दी कि आखिर सेट पर क्या हुआ और किस वजह से आग लगी।

किशोरी शहाणे ने दिया बयान
भवानी चव्हाण की भूमिका निभाने वाली किशोरी शहाणे विज ने आग लगने की ताजा जानकारी दी। किशोरी शहाणे विज ने ईटाइम्स टीवी को बताया, "हां, खबर सच है। शॉर्ट सर्किट के कारण सेट में ग लग गई लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है। हम सभी बाहर आ गए हैं और सुरक्षित हैं। लेकिन हमारा सामान और सब कुछ अंदर है। सेट पर भीषण आग लग गई और दमकल गाड़ियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन सेट में अधिकांश चीजें जल गई हैं।

प्रोडक्शन हाउस ने भी दी जानकारी
इस शो के प्रोडक्शन हाउस - कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स द्वारा एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा, "गुम है किसी के प्यार में के कलाकार और क्रू के सदस्य आज सेट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना से सुरक्षित हैं। हम सभी की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। हम आग के मूल कारण तक जाने के लिए एक जांच कर रहे हैं, हमारा ध्यान निरंतरता प्रदान करने और दर्शकों को जोड़े रखने की दिशा में भी काम करना है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X