..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin serial Leap Shakti Arora aka Ishaan to shoot his last episode - Hindi Filmibeat

GHKKPM: 'गुम है' से किया जाएगा लीड एक्टर का पत्ता साफ, इस फेमस शख्स की एंट्री की जोरों से चल रहीं तैयारियां

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: 'गुम है किसी के प्यार में' टॉप शोज में से एक है। भले ही शो को पहले ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो, लेकिन गुम है किसी के प्यार में टीआरपी बनाए रखने और टॉप 5 टीवी सीरियल में शामिल होने में कामयाब रहा।

ईशान का खत्म होगा रोल

पिछले वर्जन में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा मुख्य भूमिका में थे। नई रिपोर्टों के अनुसार, टीवी शो एक और लीप लेने के लिए तैयार है और कुछ सितारे शो का हिस्सा नहीं होंगे। शक्ति अरोड़ा उनमें से एक हैं। वह ईशान का लीड रोल निभाते हैं, लेकिन लीप के बाद, वह गुम है किसी के प्यार में का हिस्सा नहीं होंगे।

इस नए एक्टर को किय गया अप्रोच

टाइम्स नाउ की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, शक्ति अरोड़ा का ट्रैक असल में समाप्त हो गया है और उम्मीद है कि वह 18 जून तक शूटिंग पूरी कर लेंगे। एक्टर कथित तौर पर 18 जून को अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग करेंगे। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि हितेश भारद्वाज को गुम है किसी के प्यार में में नए मेल लीड का रोल निभाने के लिए संपर्क किया गया है।

लीड के बाद कई एक्टर करेंगे काम

भाविका शर्मा, मानसी साल्वी और इंद्रनील भट्टाचार्य जैसे एक्टर्स को शो में बरकरार रखा गया है। हाल ही में, करणवीर बोहरा ने 'गुम है किसी के प्यार में' में अपनी एंट्री की। वह टीवी शो में एक पुलिस वाले का रोल निभाते नजर आ रहे हैं।

सवि ईशान की जबरन हुई थी शादी

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट सीजन भी ईशान और सवि की प्रेम कहानी के बारे में था। इसकी शुरुआत ईशान और सवि के जबरन विवाह से हुई, जबकि ईशान रीवा से प्यार करता था। हालांकि, लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि ईशान को आखिरकार एहसास हो रहा है कि उसके मन में सवि के लिए फीलिंग्स हैं। वह उसके प्यार में पागल हो रहा है।

शो में आने वाले हैं कई ट्वि्स्ट

सवि ने पहले भी स्वीकार किया है कि उसके मन में ईशान के लिए फीलिंग्स हैं। लेकिन फिर ईशान और रीवा का शादी ट्रैक आता है। क्या ईशान रीवा से नाता तोड़कर सावी के पास जाएगा? शक्ति अरोड़ा का ट्रैक कैसे खत्म होगा? लीप के बाद गुम है किसी के प्यार में की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी? गुम है किसी के प्यार में आने वाले हैं दिलचस्प ट्विस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X