GHKKPM: पाखी का पर्दाफाश करने के बाद हीरो बने सत्या, फैंस ने तारीफों से भर दिया सोशल मीडिया

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। हालिया एंट्री है हर्षद अरोड़ा की। वह शो में सत्या की भूमिका निभा रहे हैं। वह एक डॉक्टर भी है और आयशा सिंह द्वारा अभिनीत सई का सहयोगी भी हैं। उनकी केमिस्ट्री पहले ही फैंस को मदहोश कर चुकी है। और हाल के एपिसोड में जब फैंस ने सत्या को सई का साइड लेते हुए देखा तो वो और भी ज्यादा सत्या के मुरीद हो चुके हैं।
सत्या करेगा पाखी का पर्दाफाश
मौजूदा ट्रैक की बात करें तो पाखी ने सई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसे लेकर अभी शो में कोर्टरूम ड्राम चल रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रीकैप में, हम हर्षद अरोड़ा उर्फ सत्या को जज के सामने सई के खिलाफ पाखी के गेम प्लान को चालाकी से उजागर करते हुए देखते हैं। वह पाखी से पूछता है कि वह सई से अपने परिवार को वापस पाने पर ध्यान क्यों नहीं दे रही हैं और उनके घर में किसी तीसरी महिला के लिए कोई जगह नहीं है। इस पर पाखी तिलमिला कर कहती है कि उसने सई के खिलाफ इसी वजह से केस फाइल किया है। फिर वह कहता है कि पाखी ने सपनों और करियर को निशाना बनाकर सई को सबसे कमजोर जगह पर मारा। गुस्से में पाखी कहती है कि वह सई से सब कुछ ले लेगी क्योंकि उसने उसका परिवार को छीन लिया और हर्षद की बात जैसे ही पाखी के खिलाफ साबित होती है तो सभी हैरान हैं।
लोगों ने की तारीफ
सत्या के इस अंदाज से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और वो उनकी तारीफों के पूल लगातार बांध रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications