'गु्म है' की 'सवि' के आगे अच्छी-अच्छी हसीनाएं भी भरती हैं पानी, बिकिनी फोटोज तो तुरंत होती हैं वायरल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Bhavika Sharma: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में जल्द ही एक बड़ा अपडेट आने वाला है। इस शो में टाइम लीप आएगा और कहानी पूरी की पूरी बदल दी जाएगी। शो से जुड़ा एक अपडेट यह भी है कि सई, विराट और सत्या का भी रोल खत्म हो जाएगा।
भाविका शर्मा के नाम पर लगी मुहर!
जब से इस शो के टाइम लीप की बात चलने लगी है, तब से लोग नई स्टारकास्ट के बारे में जानने को कुछ ज्यादा ही उत्सुक हो गए हैं। खबरों की मानें तो आने वाले समय में 'गुम है किसी के प्यार में' का हिस्सा बन सकती हैं भाविका शर्मा। पिछले काफी समय से कई नामों पर चर्चा हो रही थी लेकिन सूत्रों की मानें तो भाविका शर्मा के नाम पर मुहर लग चुकी है।
भाविका का ग्लैमरस अंदाज
मीडिया में इस वक्त चर्चा है कि भाविका ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा वह जल्द ही अभिषेक निगम के साथ प्रोमो भी शूट करने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद अब फैंस बेसब्री से नई स्टारकास्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच अब भाविका शर्मा का ग्लैमरस अंदाज लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है।
वायरल होती हैं तस्वीरें
भाविका शर्मा ना सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बोल्ड भी हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है और कुछ बोल्ड तस्वीरों से भी। भाविका शर्मा की हॉट तस्वीरें इस वक्त काफी चर्चा में हैं। खासतौर पर उनकी बिकिनी फोटोज। भाविका का सोशल मीडिया अकाउंट देखकर लगता है कि एक्ट्रेस को छुट्टियों पर जाना कितना पसंद है और उन छुट्टियों में ग्लैमरस दिखना भी भाविका को बखूबी आता है।
सबको छोड़ा पीछे
'गुम है किसी के प्यार में' की सवि यानी भाविका शर्मा खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। वहीं भाविका शर्मा भी अपनी ऑनस्क्रीन मां से कुछ कम नहीं हैं। कहा जा सकता है कि ग्लैमर के मामले में वह आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा को भी टक्कर देती हैं।
भाविका के शोज
भाविका शर्मा के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने 'परवरिश 2' के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इस शो में उन्होंने रिया गुप्ता का किरदार अदा किया। इसके बाद वो 'जीजी मां' नाम के शो में भी नजर आईं, लेकिन उन्हें असली पहचान 'मैडम सर' के जरिए मिली। शो में उन्होंने संतू का किरदार बखूबी निभाया।


Click it and Unblock the Notifications