Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आखिरकार एक हो रहे हैं सई और विराट, लेकिन फैंस तो हैं इस बात से परेशान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: नील भट्ट, आयशा सिंह, हर्षद अरोड़ा और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर शो 'गुम है किसी के प्यार में', टेलीविजन स्क्रीन पर आने वाला टॉप रेटेड शोज में से एक है। इस शो के ट्विस्ट और टर्न ने कई लोगों का ध्यान अपनी और खींचा और यही वजह है कि लोग इस शो को आज भी देखना पसंत करते हैं।

विराट और सई की कहानी

'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी अहम रूप से सई और विराट के ईर्द-गिर्द घूमती है। दोनों को हालातों के आगे मजबूर होकर शादी करनी पड़ती है। लेकिन साथ में रहते हुए दोनों को एक-दूजे से प्यार हो जाता है लेकिन जब प्यार होता है तो ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि दोनों अलग हो जाते हैं। इनके अलगाव के बाद दोनों की जिंदगियां बिखर कर रह जाती हैं। जब दोनों दोबारा मिलते हैं तो फिर से एक होने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर दोनों की किस्मत ऐसा मोड़ लेती है कि इनकी राहें हमेशा के लिए जुदा हो जाती हैं।

शो का नया प्रोमो

लेकिन हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' एक ऐसा प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस खुशी भी हुई है और निराशा भी। जी हां, जून का महीना शुरू होने वाला है और इसी महीने में शुरू होगी सई और विराट की प्रेम कहानी। इस बार की कहानी में वो अलग नहीं होंगे बल्कि मिलेंगे, सारी परेशानियों और दिक्कतों को भुलाकर वो एक-दूजे के हो जाएंगे हमेशा के लिए।

एक होंगे विराट और सई

स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'गुम है किसी के प्यार में' का नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में, हम आयशा सिंह उर्फ सई को कहते हुए देखते हैं, "प्यार और फर्ज के राह पर चलते हुए मेरी और विराट की जिंदगी में कितने मोड़ आए, पर आखिरकार हमारे रास्ते एक हो ही गए। उम्मीद है अब हम कभी जुदा नहीं होंगे।"

फैंस हो रहे निराश

इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, "प्यार और फर्ज की चुनौतियां पार करके आखिर सई और विराट आ रहे हैं साथ! लेकिन क्या इनकी कहानी को मिलेगा एक नया मोड़? इस प्रोमो के आने के बाद कई फैंस उदास भी हैं क्योंकि कहा जा रहा है कि सई और विराट के मिलने के बाद उनकी मौत हो जाएगी और फिर शो में 20 सालों का लीप आएगा जिसमे कहानी का सारा फोकस वीनू और सवि की कहानी पर होगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X