GHKKPM Promo: सवि को मिलेगा मां जैसी किस्मत, शादी के बाद भी नहीं मिलेगा पति का प्यार और इज्जत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Promo: 'गुम है किसी के प्यार में' सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टेलीविजन शोज में से एक है और अक्सर टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 शो में रहता है। नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने विराट, सई और पत्रलेखा के रूप में सबसे लंबे समय तक सभी का मनोरंजन किया। अब ये शो 20 साल के लीप के लिए पूरी तरह तैयार है और मुख्य कलाकारों को बदला जा रहा है।
गुम है का नया प्रोमो
'गुम है किसी के प्यार में' की नई कहानी के साथ शो में नए चेहरों की एंट्री होने वाली है। दर्शक उनकी पहली झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस शो का नया प्रोमो आया है, जिसमें नई कास्ट की एक झलक दिखा दी गई है। इस शो की नई लीड का हिस्सा होंगे- भाविका शर्मा, सुमित सिंह और शक्ति अरोड़ा।
प्रोमों मे फिर दिखा लव ट्राएंगल
इस नए प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि शक्ति अरोड़ा प्यार में पागल होकर सुमित के पीछे भाग रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वो उनसे प्यार करते हैं। लेकिन तभी दूसरे शॉट में वो भाविका शर्मा के साथ नजर आते हैं जो कि उनकी पत्नी का रोल निभा रही हैं और शक्ति भाविका को देखकर जरा भी खुश नहीं हैं। भाविका जो अब सवि का किरदार निभाने वाली है वो अपने आई बाबा यानी सई विराट की तस्वीर को उठाती है और फिर अपने नाम के रिश्ते को छोड़कर वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती है। आ रही रिपोर्ट के अनुसार शो में शक्ति अरोड़ा का नाम ईशान होगा और सुमित का नाम शरवरी होगा।
शो छोड़कर खुश हैं आएशा
पिछले कलाकारों की बात करें तो, ऐश्वर्या शर्मा ने रोहित शेट्टी के रियलिटी शो, 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भाग लेने के लिए शो छोड़ दिया था। आयशा सिंह भी लीप के बाद बाहर हो जाएंगी और वे इस बात से खुश हैं कि उनका ट्रैक समाप्त हो रहा है। इसके बारे में बात करते हुए, सिंह ने कहा, "ठीक है, जब पहली बार मुझे पता चला, तो मेरे मन में मिक्स फीलिंग्स थीं। पिछले कुछ एपिसोड में, मैं यह समझने में असमर्थ थी कि ट्रैक कैसे सामने आ रहा था, क्योंकि, सई ऐसे फैसले ले रही थी जो कि उसके नेचर से अलग थे। सई बहुत बुद्धिमान और मजबूत इरादों वाली रही है, वह कभी भी बहुत सी बातें नहीं कहती थी जो शो में दिखाई गई थी। इसलिए, कहीं न कहीं मेरे दिल में गहराई से, मैंने सोचा कि इस कैरेक्टर को इस मोड़ पर आने के बाद खत्म होना ही था।'


Click it and Unblock the Notifications