GHKKPM: 'गुम है' का प्रोमो देखकर लोगों ने पकड़ा अपना सिर, ऐसे-ऐसे ताने देकर कर रहे बुराइयां

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo: टीवी शोस 'गुम है किसी के प्यार में' का हाल ही में एक नया प्रोमो आया है और इस प्रोमो को देखकर फैंस ज्यादा खुश नहीं हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Promo: टीवी जगत का मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। एक तरफ सई की चव्हाण निवास में पहुंच गई है और उसकी मौजूदगी से पाखी को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वो सई को चव्हाण निवास से निकालने की हर मुमकिन जुगत कर रही हैं। दूसरी तरफ, सई की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हो गई है और वो है डॉक्टर सत्या। वैसे तो सई और सत्या के बीच हर वक्त लड़ाई ही चलती रहती है लेकिन जल्द ही दोनों के बीच में लव का एंगल भी दिखाया जा सकता है लेकिन इस बीच 'गुम है किसी के प्यार में' का एक प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को जरा भी खुशी नहीं हुई है।

प्रोमों मे क्या दिखाया जा रहा है
'गुम है किसी के प्यार में' का यह प्रोमो वीडियो दर्शकों के खास पसंद नहीं आया। हाल ही में जो प्रोमो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि विराट सई से कहता है कि वो अपना घर और सारे रिश्ते नाते तोड़कर एक नई शुरुआत करेंगे। इस पर सई कहेगी कि वो किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती वो बस वीनू की खुशियां चाहती है। तभी डॉक्टर सत्या की एंट्री होती है। तभी विराट का शॉट आता है और वो कहता हुआ नजर आ रहा है कि कुछ भी हो जाए लेकिन वो सई को मनाकर ही रहेगा। लेकिन तभी विराट के सामने सत्या और सई खड़े होते हैं।

लोगों ने किया ट्रोल
इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों ने इसकी धज्जिया उड़ानी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा कि विराट को कोई भी नहीं मिलने चाहिए ना सई न पाखी। पहले पाखी से प्यार किया फिर सई से शादी की फिर अपने मतलब के लिए पाखी से शादी की अब फिर सई-सई कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि सई के सामने 100 बार की पाखी तुम मेरी बीवी हो कहने के बाद, यह विराट अब सई को प्रपोज़ कर रहा है। सई, डॉ सत्या के साथ भाग जा, इस विराट के पास कभी मत आना। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि जब विराट को सई के साथ घर छोड़ना चाहिए था तब वो पाखी को घर ले आया और सई को जाने दिया। सई का साथ कभी नहीं दिया। अब क्यों आया है वापस? एक यूजर ने तो यह भी लिख दिया कि हम अब सई और सत्या को देखना चाहते हैं। सई को उसके बच्चे दे दो ताकि वो अपने बच्चो के साथ जीवन में आगे बढ़े जैसे कि विराट बढ़ा है। जब भाई की बीवी के साथ फेरे लेते हुए हनीमून जाते हुए सई और सवि को भूल गया तब याद नहीं आया अपना प्यार। विराट अब तक का सबसे बड़ा घिनौना किरदार है। वह सिर्फ सई का इस्तेमाल कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X