Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट की एक्टिंग देखकर भर आया फैंस का दिल, सई से कहा- 'अब माफ भी कर दो'
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त सई और विराट का लव सीक्वेंस चल रहा है और विराट की एक्टिंग लोगों को काफी इंप्रेस कर रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने विराट की एक्टिंग की खूब तारीफ

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट चव्हाण सई के प्यार में पागल है और इस बार उसने उसके लिए अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। विराट और सई के बीच इन दिनों इमोशनल सीन काफी अच्छा चल रहा है और फैंस एक बार फिर से सई और विराट को प्यार के रंग में डूबा देखकर खुश हो रहे हैं। आज के शो में विराट सई से कान पकड़कर माफी मांगता है और सई से रो-रोकर अपने दिल का हाल बयां करता है। विराट का ये रूप देखकर फैंस भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे है।
फैंस ने की तारीफ
लंबे समय के बाद, नेटिजन्स एक एक्टर के रूप में विराट की तारीफ कर रहे हैं। हाल के एपिसोड्स में नील भट्ट ने निश्चित रूप से शानदार काम किया है और उनके इमोशन एकदम सही हैं । सैराट के फैंस उनकी केमिस्ट्री पर फिदा हैं। जहां विराट के इस तरह के व्यवहार से पूरा चव्हाण खानदान बेहद हैरान है, वहीं पाखी लगभग सदमे में है। सिर्फ काकू ही विराट को सई के करीब देखकर बहुत खुश है वो चाहती है कि विराट अब पाखी से अपना पीछा छुड़ा ले और सई के साथ अपनी नई दुनिया बसाए। लेकिन विराट की आई पत्रलेखा की भलाई चाहती है और वो पाखी को विराट की जिंदगी से नहीं जाने देने चाहती।


Click it and Unblock the Notifications