Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई और विराट के आखिरी एपिसोड को फैन्स के लिए खास बनाएंगे मेकर्स

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने अपने दिलचस्प और मजेदार प्लॉट के साथ दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। ऐसे में आखिरकार शो में वह पल आ गया जिसका #SaiRat फैन्स को बेसब्री से इंतज़ार था। हमारा मतलब सई और विराट के रीयूनियन से है।
सई और विराट ने हमेशा अपने दर्शकों को रोमांस, ड्रामा और भावनाओं के साथ एंटरटेन किया है। इस शो के साथ सई और विराट का किरदार निभा रहे एक्टर्स आयशा सिंह और नील भट्ट, दोनों एक घरेलू नाम बन गए और शो के शुरू होने के बाद से ही दर्शक के चहेते भी। लेकिन अब नील भट्ट और आयशा सिंह के शो को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। अब शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा और सुमित सिंह इस शो को आगे बढ़ाते दिखेंगे।
सईं और विराट का आखिरी एपिसोड
फैन्स अपनी फेवरेट जोड़ी सई और विराट के लास्ट एपिसोड को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह शो आगे सई-विराट की बेटी सावी की कहानी फॉलो करेगा। सई और विराट के अलविदा कहने के बाद, प्रशंसक यह जानने को उत्सुक हैं कि उनका आखिरी एपिसोड उनके लिए कौन सा खास पल लेकर आएगा। सई और विराट के साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी यह एक उतार-चढ़ाव भरा सफर रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने शो के आखिरी एपिसोड को सभी के लिए यादगार बनाने का फैसला किया है। यह एपिसोड सई- विराट के सभी फैंस को डेडिकेटेड होगा।
फैंस के लिए होगा खास सरप्राइज
हाल में इस शो से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि, "टीम ने #SaiRat फैन्स के लिए कुछ योजना बनाई है, और यह सरप्राइज प्रशंसकों को खुश और उत्साहित करने वाला है। यह अपनी पसंदीदा जोड़ी को आखिरी बार स्क्रीन पर देखने का उनके लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। यह कुछ ऐसा होगा जिसे फैन्स जीवन भर याद करेंगे और संजोकर रखेंगे। हमें उम्मीद है कि अब जब हम उनकी बेटी की कहानी के साथ एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं तो वे हमें बहुत प्यार देंगे।''
Recommended Video
'गुम हैं किसी के प्यार में' का निर्माण राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शाइका परवीन ने किया है। यह शो 28 जून से रात 8 बजे स्टारप्लस पर अपने नए सफर की शुरूआत करने की लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications











