GHKKPM Update: सई और पाखी की लड़ाई पर आया भवानी काकू का बयान, कहा- 'वो तो 2-3 महीने से...'

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच उनके शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर कोल्ड वॉर की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों एक्ट्रेसेस ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। अब इस मामले में खुद भवानी काकू का बयान आया है।
आएशा और ऐश्वर्या की लड़ाई
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' से बहुत पहले ऐश्वर्या शर्मा बाहर हो गई थीं और ऐश्वर्या शर्मा के बाहर होने के बाद ही आएशा और ऐश्वर्या की लड़ाई की चर्चाएं तेज हो गई थीं क्योंकि आएशा ने 'खतरों के खिलाड़ी' में शिव ठाकरे को सपोर्ट किया था, जिसके बाद ये कोल्ड वॉर और भी ज्यादा बढ़ गई। अब इस शो की एक और एक्ट्रेस ने इनकी लड़ाई पर अपनी बात कही है।
किशोरी शहाणे ने दिया बयान
शो में विराट चव्हाण, डॉ. सत्या और सई शो को अलविदा कह रहे हैं क्योंकि इसमें 20 साल का लीप होगा, जबकि भवानी उर्फ किशोरी शहाणे शो में होंगी या नहीं इस पर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अपनी हालिया बातचीत में उन्होंने यह खुलासा किया कि आयशा और ऐश्वर्या के बीच भले ही सबकुछ ठीक ना हो लेकिन वो अपने आपस के मतभेदों का असर प्रोफेशनल लाइफ में नहीं पड़ने देती हैं और बेहद प्रोफेशनल होकर अपने सीन को करती हैं।
एक्ट्रेस ने बताई बात
टेली चक्कर के साथ एक इंटरव्यू में, किशोरी शहाणे से दोनों एक्ट्रेस, आयशा और ऐश्वर्या के एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "मेरा मानना है कि आपके विचार नहीं मिलते हैं, तो आप उस चीज को आगे बढ़ाने की कोशिश ना करें। अगर मेरी बात किसी से नहीं बन रही है, तो मैं उस व्यक्ति के पास क्यों जाऊं और उससे लड़ूं? आप एक शो में काम कर रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं कि आप अच्छे दोस्त होंगे।"
2-3 महीने से नहीं हो रही बात
एक्ट्रेस ने आगे बताया "ऐश्वर्या और आयशा के बीच पिछले 2-3 महीने से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन यह उनका पर्सनल रिलेशनशिप है और जिस तरह से इतने मतभेदों के बावजूद उन्होंने शो में अपना 100% दिया है, वह अद्भुत है। वे दोनों प्रोफेशनल एक्टर हैं और जब आप काम पर आते हैं तो यह तय करना बहुत जरूरी हो जाता है कि आपके लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी है और आप इस सेट पर क्या करने आए हैं। काम करना सबसे ज्यादा जरूरी है और बाकी सब बाद में आता है।


Click it and Unblock the Notifications