GHKKPM: सई की जिंदगी में नए शख्स को देखकर फूले नहीं समा रहे लोग, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ शो
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मशहूर टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज एक नए शख्स की एंट्री से लोगों का दिल बाग-बाग हो गया। शो में हर्षद अरोड़ा की नई एंट्री हुई है जिसे सई का पार्टनर माना जा रहा है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज का एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है। इस शो में एक तरफ सई की एंट्री चव्हाण निवास में हो चुकी है तो दूसरी तरफ पाखी का जलन के मारे बुरा हाल है। लेकिन इस शो के आज के एपिसोड के अंत में एक ऐसी चीज हुई है, जिसे देखकर लोगों की आंखों में चमक आ गई है। शो में आज नए कैरेक्टर की एंट्री दिखाई गई है और इस नई एंट्री से फैंस भी काफी खुश हो गए हैं और ये शो सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा है।
शो में हुई नई एंट्री
शो में आज आए नए मोड़ को लेकर फैंस काफी खुश हैं। हर्षद अरोड़ा ने शो में एक नए डॉक्टर के रूप में प्रवेश किया है जो सई की मदद करेगा और पहले दिन उनकी केमिस्ट्री धमाकेदार थी। अगले एपिसोड में, आप हर्षद अरोड़ा उर्फ सत्या को शो में आते हुए देखेंगे, जहां वह सई से एक डॉक्टर के रूप में उसकी योग्यता के बारे में बात करते हैं और चाहते हैं कि वह उसे इंटरनेट पर खोजे ताकि उसे यकीन हो जाए कि वह कौन है। इस एंट्री के साथ लोगों ने इस शो को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications