GHKKPM: कोर्टरूम में सई ने दिखाई विराट को औकात, कह दी ऐसी बात कि फैंस को दोगुनी हुई खुशी

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टेलीविजन शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। पाखी ने सई के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है और इन दिनों शो में कोर्टरूम ड्रामा चल रहा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी सई के खिलाफ आरोप लगाएगी और उसे लापरवाह डॉक्टर करार देगी और उसका प्रैक्टिस लाइसेंस रद्द करने की बात कहेगी। यही नहीं पाखी कोर्ट में ही सई के चरित्र पर उंगली उठा देगी लेकिन विराट लगातार सई का साथ देगा।
लोगों को पसंद आया सई का डायलॉग
सई और विराट को लेकर पाखी लगातार कोर्ट में आरोप लगा रही है। लेकिन इस बार सई चुप नहीं बैठी और उसने कोर्ट में खुलकर जवाब दिया है। अदालत में, सई जोर से और स्पष्ट रूप से कहती है कि उसे नील भट्ट द्वारा निभाए गए विराट में कोई दिलचस्पी नहीं है। वो कहती है कि ना विराट में उसे कभी दिलचस्पी थी, ना है और ना कभी होगी और सई के इस बयान से विराट और काकू को काफी झटका लगा है लेकिन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।


Click it and Unblock the Notifications