GHKKPM: 'गुम है' में नई एंट्री को देखकर विराट को भूले लोग, सई के साथ बन सत्या का नाम जोड़ रहे लोग

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी दिलचस्प कहानी दिखाई जा रही है। सई की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। आउटहाउस जल जाने के बाद सई को चव्हाण निवास में एंट्री मिल गई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ दिखाए जा रहे हैं। इस शो में दिखाया जा रहा है कि सई की एंट्री चव्हाण निवास में हो चुकी है और जल्द ही भवानी काकू उसे अपनी बहू तक मान चुकी हैं। गुस्से से लाल पत्रलेखा बार-बार सई का विरोध कर रही है और उसे बेइज्जत करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। लेकिन इस बीच सई की जिंदगी में एक शख्स की एंट्री हुई है, जिसकी एंट्री से लोगों के दिल खिल गए हैं और वो जल्द ही सई को इस नए शख्स के साथ देखना चाहते हैं।

लोगों को पसंद आई जोड़ी
'गुम है किसी के प्यार में' में हाल ही में डॉक्टर सत्या की एंट्री हुई है और इस एंट्री से फैंस के दिल खिल उठे हैं। उन्होंने 'गुम है किसी के प्यार में' की लाइमलाइट ऐसी बटोरी कि लोग पत्रलेखा और विराट की बातें करना तक भूल गए। लोगों को सई और सत्या की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आ रही है, लोग उनकी नोंकझोंक का आनंद उठा रहे हैं। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि सई को डॉक्टर सत्या का व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आता, वो अपने सीनियर से सत्या की शिकायत भी करती है लेकिन वो ही गलत साबित हो जाती है। लेकिन जो भी हो सत्या यानी हर्षद अरोड़ा ने आते ही लोगों का दिल जीत लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X