GHKKPM: 'गुम है' की सई ने शेयर कर दिया अपना सबसे ज्यादा बोल्ड वीडियो, काले रंग के आउटफिट में ढाया कहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Actress Video: 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस सई जोशी यानी आएशा सिंह का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और वो इस वीडियो में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Sai Joshi

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Fame Sai Joshi Saree Video: मशहूर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सई का रोल निभाने वाली आएशा सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन वो अपने शो से हटकर कुछ कातिलाना तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो गोवा में अपने परिवार के साथ हैं और वहां से अपनी गदर फोटोज शेयर कर रही हैं। फैंस अभी उन्हीं फोटोज से अपनी नजर नहीं हटा पाए थे कि एक्ट्रेस ने हाली में अपना एक सेक्सी सा वीडियो शेयर कर दिया, जिसे देखकर फैंस की नींदें उड़ रही है।

काली साड़ी में सई
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इस वक्त सई का किरदार बड़ी ही मुसीबतों में चल रहा है। वो चव्हाण निवास पहुंच गई है लेकिन पाखी उसके लिए रोज कोई ना कोई मुसीबत खड़ी कर देती है। हाल के एपिसोड में तो यह तक दिखाया गया कि विराट की आई और पाखी की सास ने सई को दूसरी औरत तक कह दिया, जिसके बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लेकिन इन सब परेशानियों से दूर सई यानी आएशा सिंह ने हाल ही मे अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग उनके हुस्न की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक्ट्रेस को ब्लैक रंग की साड़ी में देखा जा सकता है, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस कर रहे तारीफ
आएशा सिंह का ये हालिया वीडियो अब सोशल मीडिया पर गदर ढा रहा है। यही नहीं, यह वीडियो सामने आते ही आएशा सिंह ट्विटर पर ट्रेंड तक होने लगी हैं। शो के अपडेट की बात करें तो 'गुम है किसी के प्यार में' आएशा सिंह सई का रोल निभा रही हैं, जो नागपुर पुलिस के DSP विराट चव्हाण की एक्स वाइफ है। हाल ही में सई को पता चला है कि जिल वीनू को विराट ने गोद लिया है, वही उसका असली बेटा है और यह बात जैसे ही विराट की पत्नी को पता चलती है तो वो अपने बेटे के ही मन में सई के खिलाफ जहर घोल देती है। अब वीनू अपनी असली मां को ही देखकर डरने लगा है और अपने बेटे के मन से डर दूर करने वो चव्हाण निवास लौट आई है। लेकिन पाखी हर रोज कोई ना कोई बवाल कर रही है। सई के आने के बाद वो रोज विराट से लड़ने लगी है, जिससे चव्हाण निवास का माहौल काफी बिगड़ गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X