नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा कर रहे बेबी प्लानिंग, शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बनने को लेकर किया खुलासा

Neil Bhatt, Aishwarya Sharma

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आ चुका है और नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा ने इस शो को अलविदा कह दिया है। शो में नये करैक्टेर्स की एंट्री हो चुकी है। इतना ही नहीं इन दिनों नील भट्ट और आयशा सिंह के साथ-साथ ऐश्वर्या शर्मा अपना हॉलीडे टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। कुछ वक्त पहले उनकी थाईलैंड की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थी। जिन्हें फैंस द्वारा भी काफी दादा प्यार मिला था। लेकिन इन दिनों दोनों को बेबी प्लानिंग के लिए काफी सुर्खियों में देखा जा रहा है।

2 साल बाद ऐश्वर्या और नील बनना चाहते हैं माता-पिता

दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नील भट्ट ने बेबी प्लानिंग को लेकर जिक्र किया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या और वह बेबी प्लान कर रहे हैं। दोनों की शादी को भी 2 साल हो चुके हैं और वह दोनों ही माता-पिता बनना चाहते हैं। नील भट्ट ने इस पर कहा कि "कौन एक कंपलीट फैमिली नहीं चाहता है? इसीलिए हम दोनों भी एक कंप्लीट फैमिली की तमन्ना कर रहे हैं।"

करियर के साथ करना चाहते हैं बेबी प्लानिंग

नील भट्ट ने इंटरव्यू के दौरान आगे यह भी कहा कि "हां हम बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। जब जब वक्त होता है तो हम इस पर बात भी करते हैं। लेकिन अभी हम दोनों के लिए करियर काफी ज्यादा जरूरी है। हम करियर के साथ में बेबी प्लैनिंग को भी जारी रखने वाले हैं। माता पिता बनना एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है और देखते हैं कि भगवान की क्या मर्जी होती है।"

एक्टिंग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं नील और ऐश्वर्या

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ही अपने करियर के पीक पर बने हुए हैं। यहां तक की एक्टिंग में भी कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे हैं। नील भट्ट ने तो सभी के सामने यह भी कहा कि अगर उन्हें किसी रियलिटी शो का ऑफर मिलता है तो वह इसे जरूर करेंगे। हालांकि आपको बता दें कि दोनों की तरफ से किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। दोनों ही अभी निजी जीवन में समय व्यतीत कर रहे हैं।

Read more about: neil bhatt aishwarya sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X