GHKKPM Update: किसी को कानों-कान खबर भी ना हुई, 'गुम है' के ये सितारे करने लगे एक-दूजे को डेट

GHKKPM Update

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। इस शो में अब 20 साल का लीप आने वाला है, जिसकी कहानी लिखी जा चुकी है। इस शो ने अब तक एक जोड़ी बनाई और अब लग रहा है कि दूसरी जोड़ी भी बनने वाली है।

Recommended Video

Aishwarya Sharma और Neil Bhatt के बाद अब Sneha Bhawsar और Vihan V Verma कर रहे हैं Date ?

सेट पर मिले थे ऐश्वर्या और नील

'गुम है किसी के प्यार में' शो शुरू से ही चर्चा का विषय रहा है। यह शो TRP रेटिंग में हमेशा टॉप 5 पर बना रहा है। यह शो ना सिर्फ अपनी कहानी बल्कि कैरेक्टर्स के बीच प्रेम कहानी को लेकर भी चर्चा में रहा है। जब शो में पाखी और विराट का किरदार निभा रहे ऐश्वर्या और नील के अफेयर की खबर सामने आई तो लोग काफी हैरान हो गए। दोनों ने झट ही रोका कर लिया और फिर कुछ महीनों बाद शादी।

करिश्मा मोहित की जोड़ी

शो में भले विराट और पाखी कभी एक ना हो पाए हों लेकिन असल जिंदगी में उनकी डोरियां इस शो से बंधी थीं और दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे का साथ निभाया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि इसी शो के जरिए एक और जोड़ी अब मिल रही है। उनके डेटिंग की खबरें अब आम होने लगी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' में करिश्मा और मोहित का रोल निभाने वाले स्नेहा भावसर और विहान की।

रिश्ते का ऐलान

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विहान और स्नेहा एक-दूसरे के साथ काफी ज्यादा वक्त बिताते हैं। साथ में खाना खाते हैं और शूट खत्म करने के बाद साथ में घर जाते हैं। दोनों के बीच काफी खूबसूरत बॉन्ड बना है और समय के साथ ये बॉन्ड और भी गहरा होता जा रहा है। आपको बता दें कि विहान और स्नेहा आए दिन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। हालांकि, विहान और स्नेहा ने अब तक अपने रिश्ते का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन फैंस को अब भी उनकी हां का इंतजार है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X