'गुम है' की सई ने एक्टिंग के लिए छोड़ी थी वकालत, अब लेना चाह रही हैं काम से ब्रेक

स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहा है। हालांकि अब आपको बता दें कि इस शो में जनरेशन लीप आ चुका है। सीरियल में लीड किरदार निभाने वाले नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा तीनों नहीं इस शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि इस सीरियल में एक मराठी फैमिली की कहानी दर्शाई जाती है। जिसमें आयशा सिंह विराट की पत्नी का किरदार निभाती है और शो में उन्हें सई जोशी के रोल में देखा जाता है।
24 साल की उम्र में बनाई तगड़ी फैन फॉलोइंग
इस सीरियल से आयशा सिंह को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई और फैंस ने भी उन्हें खूब प्यार दिया। आयशा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने इस शो में सई का किरदार निभाने के लिए और उसे समझने के लिए बहुत सारी मराठी फिल्मों को देखा। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस ने एक्टिंग के लिए वकालत की पढ़ाई छोड़ दी। आयशा सिंह की एक्ट्रेस बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उन्होंने महज 24 साल की उम्र में काफी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है।
आयशा ने 2015 में किया टीवी डेब्यू
दरअसल आपको बता दें कि आयशा सिंह पेशे से एक लॉयर है और उन्होंने इस बात का खुलासा खुद किया था कि वह एक लॉयर्स के परिवार से ताल्लुक रखती है। उन्होंने इंटर्नशिप की और कई सारे मामलों पर भी काम किया। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि असली अदालत का कोर्ट रूम उतना मनोरंजक नहीं जितना फिल्मों में दिखाया जाता है। जिसके बाद में आयशा सिंह ने यह भी बताया कि "लॉ को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई पहुंची तो मैंने एक्टिंग की वर्कशॉप करना शुरू किया। लेकिन परिवार इसके खिलाफ था और मुझे उनसे सहमति लेने के लिए अपनी वकालत का इस्तेमाल करना पड़ा।" जिसके बाद आयशा सिंह ने 2015 में डोली अरमानों की सीरियल से टेलीविजन डेब्यू कर अपने सपने को पूरा किया।
आयशा सिंह सच में ले रही हैं एक्टिंग से ब्रेक?
लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल को छोड़ने के बाद अब खबरें आ रही है कि एक्ट्रेस काम से ब्रेक लेना चाहती हैं। दरअसल आपको बता दें कि वह हमेशा के लिए एक्टिंग को अलविदा नहीं कह रही है। उन्होंने एक्टिंग से थोड़ा ब्रेक लेना चाहा है। जिससे कि वह छुट्टियों पर जा सके और खुद के साथ समय बिता सके। हाला की छुट्टियों के वापस आने के बाद में वह फिर से काम पर लौट आएंगी और उनके पास में टीवी के कई सारे प्रोजेक्ट्स पेंडिंग हैं। जिन पर उन्हें काम करना है।


Click it and Unblock the Notifications











