Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है' की सई और पाखी ने किया एक-दूजे को अनफॉलो, कारण सिर्फ एक नहीं बल्कि कई है

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर पिछले काफी दिनों से अपडेट सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह शो अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही इस शो में 20 साल का लीप आने वाला है लेकिन इन सब अपडेट के बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर लोग हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

गुम है किसी के प्यार के लीड एक्टर्स आएशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और हाल ही में तो यह भी खबर आई कि पाखी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने सई यानी आएशा सिंह को अनफॉलो कर दिया है और ऐसा ही कुछ आएशा ने ऐश्वर्या के साथ किया है। अब जैसे ही ये खबर सामने आई है, तब से फैंस इसके पीछे अलग-अलग कारण बता रहे हैं। आपको बता दें, दोनों के बीच अनबन की खबरें आती ही रहती थीं और कई बार तो यह भी बात सामने आई कि दोनों ने सेट पर एक-दूजे से बात करना बंद कर दिया है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein में की Actress Aishwarya Sharma और Ayesha Singh की क्यों हुई लड़ाई ?

आएशा ने शिव को किया सपोर्ट

कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि ऐश्वर्या शर्मा ने आएशा को इसलिए भी अनफॉलो कर दिया क्योंकि उन्होंने उनके कॉम्पटीटर शिव ठाकरे को सपोर्ट किया था। आपको बता दें, दोनों के बीच अब बातें सामने आ रही हैं लेकिन सोशल मीडिया पर इनका कोल्ड वॉर कफी समय से चल रहा है। आएशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की काफी फोटोज और वीडियोज को डिलीट कर दिया।

'गुम है' में दो गुट

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में भी अनुपमा की तरह दो गुट बन गया था। एक गुट ऐश्वर्या शर्मा तो दूसरा गुट आएशा सिंह के साथ नजर आता है। पहले आएशा और ऐश्वर्या एक-दूजे के साथ हैप्पी मोमेंट भी शेयर किया करते थे लेकिन अब दोनों ही एक-दूजे से कटे-कटे नजर आती हैं। खासतौर पर ऐश्वर्या और नील की शादी के बाद से ही ऐश्वर्या और आएशा के बीच दूरियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

क्या चल रहा है शो में

शो के लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सई इस बात का खुलासा कर रही है कि उसकी और विराट की राहें एक हो गई है। जी हां, आने वाले समय में सई और विराट की राहें एक हो सकती हैं। लेकिन इनकी राहें एक होने के साथ फैंस को यह भी पता है कि शो में 20 साल का लीप आ जाएगा और कहानी पूरी तरह से बदल जाएगी। 'गुम है किसी के प्यार में' सत्या और सई का मिलन तो होगा लेकिन दोनों की दर्दनाक मौत भी हो जाएगी।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X