..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame actress Ayesha Singh aka Sai confirms her exit from the show - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सई ने किया कन्फर्म, जल्द ही छोड़ेंगी 'गुम है किसी के प्यार में'; बताया ये कारण

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' टीवी जगत के सबसे प्रसिद्ध टीवी शोज में से एक रहा है। इसमें आयशा सिंह ने सई, नील भट्ट ने विराट और हर्षद अरोड़ा ने सत्या की अहम भूमिका है। लेकिन अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

शो में आने वाला है लीप

'गुम है किसी के प्यार में' कहानी इन दिनों सई, विराट और सत्या के बीच घूम रही है। इस शो का हिस्सा पाखी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा भी थीं, जिन्होंने इस छोड़कर स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो में हिस्सा लेना ज्यादा बेहतर समझा। अब वो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में बिजी हो गई हैं लेकिन इस बीच शो के लेकर अपडेट आ रहा है कि शो के लीड कैरेक्टर्स अब बदलने वाले हैं क्योंकि शो में 20 साल का लीप आने वाला है और इस बात का खुलासा खुद आएशा सिंह यानी सई ने हाल के एक इंटरव्यू में किया।

आएशा सिंह ने किया कन्फर्म

टेली चक्कर से आयशा सिंह ने उनके शो से बाहर होने की खबर की पुष्टि की। ऐसी अफवाहें थीं कि शो के कलाकारों को पर्दे पर उम्रदराज किरदार निभाने में समस्या थी। एक अफवाह यह भी थी कि कलाकारों ने फीस में बढ़ोतरी के लिए कहा और ऐसा नहीं हुआ। लेकिन आएशा सिंह ने सभी अफवाहों को खारिज कर दिया और कहा कि वे शो से बाहर हो रही हैं क्योंकि कहानी को आगे बढ़ना है।

फैंस को लगा झटका

खैर, जब से 'गुम है किसी के प्यार में' से आयशा सिंह के बाहर निकलने की खबर सुर्खियों में आई है, उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख और निराशा व्यक्त कर रहे हैं। ट्विटर पर 'वी लव साई जोशी' पूरी ताकत के साथ ट्रेंड कर रहा है। कुछ ने तो यहां तक लिखा कि आयशा सिंह से बेहतर सई का किरदार कोई नहीं निभा सकता था। नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा के फैन्स भी परेशान हैं।

क्या चल रहा है शो में

शो की हालिया कहानी के बारे में बात करें तो विराट सई से अपने प्यार का इजहार करता है, यह सोचकर कि सई उसे हां ही बोलेगी। लेकिन सई ने विराट को ना बोला क्योंकि वो विराट और पाखी का घर नहीं तोड़ना चाहती थी। यही नहीं, विराट के पागलपन को रोकने के लिए उसने आनन-फानन में अपने कलीग डॉक्टर सत्या से शादी कर ली। डॉक्टर सत्या से शादी करने के बाद भी मुसीबतें कम नहीं हुई बल्कि और बढ़ गई। पाखी विराट को छोड़कर चली गई। सत्या के घरवाले चाहते हैं सई अपने अतीत से हर नाता तोड़ दे, जो सई के लिए दिन ब दिन नामुमकिन होता जा रहा है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X