GHKKPM: एक-दूजे के प्यार में खोए हुए दिखे सत्या और सई, केमिस्ट्री देख फैंस के दिल में मची खलबली

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। विराट के मन में एक बार फिर से सई के लिए प्यार जाग गया है और वो पाखी को तलाक देकर सई के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहता है। दूसरी तरफ सई को इस बात का एहसास हो चला है कि विनायक पत्रलेखा को ही अपनी मम्मी मानता है और उसके लिए वो कुछ भी कर सकता है। अगर ऐसे में वो विनायक को पाखी से दूर ले जाती है तो वीनू भी दुखी होगा। इस बीच शो का एक प्रोमो आया है, जिसमें सई अपने कलीग यानी डॉक्टर सत्या से शादी करती नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच सई और सत्या का एक मस्तीभरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
हर्षद और आएशा की केमिस्ट्री
हर्षद अरोड़ा उर्फ डॉक्टर सत्या और आयशा सिंह उर्फ सई यानी दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 'गुम है किसी के प्यार में' के फैन्स के लिए अप्रैल बंपर होने वाला है क्योंकि इसी महीने सई और सत्या की शादी होने वाली है। महाराष्ट्र में भी अलग-अलग तरह की शादियां होती हैं। आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा के इस लुक को पेशवाई लुक कहा जाता है। यह महाराष्ट्रीयन शादियों में काफी प्रसिद्ध है। इन आउटफिट्स में दोनों काफी ज्यादा प्यारे लग रहे हैं। आयशा ने लाल और हरे रंग का शादी का जोड़ा पहना हुआ है तो हर्षद अरोड़ा ने एक्वा ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी है। आयशा सिंह और हर्षद अरोड़ा ने अपने फैंस के लिए शादी के प्रोमो शूट से कुछ बीटीएस तस्वीरें लीं। हर्षद अरोड़ा और आयशा सिंह ऑफ-स्क्रीन एक अद्भुत बंधन साझा करते हैं। जबकि अब ऑन-स्क्रीन भी उनके बीच चीजें बेहतर हो रही हैं।
9 अप्रैल से शुरु होगा स्पेशल एपिसोड
आपको बता दें, 'गुम है किसी के प्यार में' सबसे लोकप्रिय डेली सोप में से एक है जिसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी सई (आयशा सिंह), विराट (नील भट्ट), और पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) के लव ट्राएंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। 'गुम है किसी के प्यार मेंट स्टार प्लस पर हर दिन रात 8 बजे प्रसारित होता है। शो के स्पेशल एपिसोड्स का टेलीकास्ट 9 अप्रैल से शुरू होगा।


Click it and Unblock the Notifications