..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Ayesha Singh aka Sai says she gave 100 auditions before bagging the show - Hindi Filmibeat

'गुम है' में सई का रोल पाने के लिए आएशा सिंह ने उठाई थी ये-ये मुसीबतें, तब जाकर नसीब हुआ ये हिट टीवी शो

Ayesha Singh

Ayesha Singh On Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Role: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में सई का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आएशा सिंह को आज के समय में कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के बूते पर फैंस को कई बार रिझाया है। लेकिन उन्हें ये रोल आसानी से नहीं मिला।

'गुम है किसी के प्यार में' देश के टॉप टीवी शोज में से एक है। यह करीब ढाई साल से चल रहा है। इसमें आयशा सिंह मुख्य भूमिका में सई जोशी और नील भट्ट विराट की भूमिका में हैं। हर्षद अरोड़ा ने डॉ सत्या अधिकारी के रूप में शो में एंट्री ली है। यह शो मुख्य भूमिका में आएशा सिंह का पहला शो है। वह पहले टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं लेकिन सपोर्टिंग कास्ट में उन्होंने काम किया था। आयशा सिंह ने हाल ही में एक चैट में इस बारे में बात की कि कैसे उन्होंने एक्टिंग के अपने पैशन के चलते कई ऑडिशन दिए और उनके परिवार की इस स्ट्रगल पर क्या राय थी।

आयशा सिंह इस समय देश की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में से एक, गुम है किसी के प्यार में का लोकप्रिय चेहरा हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में खुलासा किया कि वह आगरा से हैं और एक एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह इससे निराश हो गई थीं, तो एक्ट्रेस का कहना था उनके इस स्ट्रगलिंग पीरियड में उनके आसपास के लोग काफी चिंतित थे कि मुझे कोई ढंग का काम क्यों नहीं मिल रहा है।

आयशा ने बताया कि उनके चाचा, चाची और चचेरे भाई को इस बात की फिक्र थी कि मैंने लॉ यानी कानून की पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग को अपना करियर चुना। आएशा ने कहा कि उनका चिंता करना लाजमी भी था क्योंकि मुझे रोल मिलने में काफी मशक्कतें हो रही थीं। उन्होंने बताया कि 'गुम है किसी के प्यार में' का रोल पाने से पहले उन्हें लगभग 100 ऑडिशन देने पड़े तब जाकर उन्हें एक नामी सीरियल में लीड एक्ट्रेस का रोल मिला।

आयशा सिंह ने भले ही इस रोल को पाने में काफी मेहनत की हो लेकिन आज उन्हें हर कोई जानता है और वो जनता के इस प्यार को एक जिम्मेदारी के रूप में लेती हैं। एक्ट्रेस ने शेयर किया कि जब वह अपने रोल को करती हैं, तो वो उसे प्यार और जिम्मेदारी के साथ करती हैं। अभिनेत्री हर दिन लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने चरित्र की भावनाओं और उनकी जर्नी को शानदार तरीके से व्यक्त करने पर ध्यान केंद्रित करती है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X