..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actress Sai AKA Ayesha Singh leaked a video from set - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सई ने लीक कर दिया 'गुम है किसी के प्यार में' का एक सीन, गुस्साए डायरेक्टर ने लगा दी सबके सामने डांट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actress Sai AKA Ayesha Singh

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Updates: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। एक तरफ विराट के मन में सई को लेकर फिर से जज्बात जाग गए हैं तो दूसरी तरफ डॉक्टर सत्या के घरवाले सत्या को लगातार सई के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' भवानी काकू को भी पता चल गया है कि विराट सई को चाहता है और उसने सलाह दी है कि वो अब सई का हाथ पकड़कर अपनी जिंदगी की आगे की डगर पूरी करे। शो के इन ड्रामों के बीच सई का रोल निभाने वाली आएशा सिंह ने हाल ही में शो का एक सीन लीक कर दिया है।

आएशा सिंह ने शेयर किया वीडियो
आएशा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सीता माता के गेटअप में नजर आ रही हैं। उन्होंने सवि और वीनू की भी झलक दिखाई जिसमें वो लव और कुश बने हुए नजर आ रहे हैं। इसी सीन में विराट के चचेरे भाई मोहित लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं और जैसे ही आएशा कैमरा डायरेक्टर साहब की ओर घुमाती है तो वो उससे गुस्से में कहते हैं कि वो ऐसा क्यों कर रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद यह तो साफ है कि आने वाले समय में शो में रामायाण का एक सीन दिखाया जाने वाला है।

क्या चल रहा है शो में
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अपडेट की बात करें तो इस वक्त शो में वर्तमान ट्रैक में, विराट (नील भट्ट) अपनी काकू उर्फ ​​भवानी (किशोरी शाहने) के साथ अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहता है कि वह सई (आयशा सिंह) से बहुत प्यार करता है और उसके बिना नहीं रह सकता। वह कहता है कि पिछले कुछ दिनों में उसने सपना देखा कि कोई उसके बच्चों को उससे छीन ले, लेकिन अब यह स्पष्ट है कि यह सई है और वह चाहता है कि सई सवी विनू और वह एक खुशहाल परिवार की तरह रहें। दूसरी तरफ, अश्विनी (भारती पाटिल) पाखी (ऐश्वर्या शर्मा) को समझाती है कि विराट उसे नहीं छोड़ सकता। डॉ सत्या (हर्षद अरोड़ा) का परिवार सोचता है कि सई ही वह लड़की है जिसे वह पसंद करता है। लेकिन सत्या ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें किसी में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह दुनिया की एक ही महिला से प्यार करते हैं जो कि अब इस दुनिया में नहीं है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X