'गुम है...' जैसा हिट शो करने के बाद Ayesha Singh के बढ़े भाव, इस एक्टर संग काम करने से किया मना

Ayesha Singh New Show: 'गुम है किसी के प्यार में' स्टार आयशा सिंह, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा ने टॉप टीवी शो छोड़ रहे हैं। कहानी आगे बढ़ेगी और मेकर्स इसमें 20 साल का लीप लाएंगे। जैसे ही इस शो से आएशा सिंह के जाने की खबर की पुष्टि हुई, वैसे ही उनके नए शो करने की खबरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी।
आएशा सिंह ने शो करने से किया मना
आएशा सिंह को लेकर खबर आई है कि अर्जुन बिजलानी के साथ एक नए शो में काम करने के लिए आएशा सिंह को संपर्क किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो आएशा सिंह ने यह शो करने से मना कर दिया है। एक्ट्रेस अभी भी 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग कर रही हैं और शूटिंग के तुरंत बाद समय निकालना उनके लिए मुश्किल होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आयशा सिंह बेहद प्रोफेशनल हैं और वह अपने काम में अपना 100 फीसदी देना चाहेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयशा और अर्जुन ने स्टार परिवार के साथ रविवार की शूटिंग के दौरान साथ काम किया था। और अभी वो नए शो में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे सकतीं।
एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की बताई वजह
जब आएशा, नील भट्ट और हर्षद अरोड़ा के 'गुम है किसी के प्यार में' छोड़ने की खबरें सामने आईं, तो ऐसी भी अफवाहें थीं कि एक्टर्स ने सैलरी बढ़ाने की मांग की थी, जिसे मना कर दिया गया था या एक्टर्स बड़े बच्चों के माता-पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे। लेकिन आएशा ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि लीड एक्टर्स शो छोड़ रहे हैं क्योंकि कहानी आगे बढ़ रही है और इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
क्या होगा कहानी का अगला कदम
सोशल मीडिया पर घूम रही खबरों की मानें तो 'गुम है किसी के प्यार में' में 20 साल का जनरेशन लीप होगा और यह बड़े हो चुके वीनू और सवि के इर्द-गिर्द घूमेगा। अभी तक, शो के मौजूदा कलाकार शूटिंग और अंतिम कुछ एपिसोड की तैयारी में व्यस्त हैं।
आएशा सिंह का करियर
आएशा सिंह के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने यूं तो लॉ की पढ़ाई की हुई है लेकिन एक्टिंग के प्रति उनके जुनून ने उनकी राह मोड़ दी। एक्ट्रेस ने साल 2015 में टीवी की दुनिया में कदम रखा और 'डोली अरमानों की' में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। इसके बाद वो टीवी शो 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोष्ट' इस शो ने आएशा सिंह को काफी पहचान दिलाई। आपको जानकर हैरानी होगी कि आएशा सिंह ने 'अदृश्य' नाम क फिल्म से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया हुआ है। लेकिन ये फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला। अपने करियर में करीब सात साल तक तगड़ी मेहतन के बाद ही एक्ट्रेस को 'गुम है किसी के प्यार में' में लीड एक्ट्रेस का रोल करने का मौका मिला और इस मौके पर उन्होंने हुनर से जान डाल दी।


Click it and Unblock the Notifications