शादी के एक साल बाद हनीमून पर गई ये एक्ट्रेस, मालदीव पहुंचते ही लाज-शर्म भूलकर किया ये काम

Aishwarya Sharma Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इन दिनों वो अपने पति के साथ मालदीव में हनीमून मना रही हैं। एक्ट्रेस जब से यहां पहुंची हैं, तभी से अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस के दिलों को बहला रही हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने फैंस को हैरान करते हुए अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या इन फोटोज में ब्राइट येलो रंग की मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। इसमें कमर के एरिया पर कटआउट डिटेल है। एक्ट्रेस सन प्रोटेक्शन वाली हैट पहनी है और धूप से बचने के लिए गॉगल्स भी पहने हैं।
ऐश्वर्या शर्मा इस मोनोकिनी में काफी ज्यादा हॉट लग रही हैं। ऐश्वर्या की ये हॉटनेस देखकर उनके पति भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए और कहा कि तुम डिस्कस करने लायक एक हॉट टॉपिक हो। आपको बता दें, ऐश्वर्या शर्मा अपने इस वेकेशन पर दो कारणों से हैं। पहला-अपने हनीमून की वजह से दूसरा अपने पति के बर्थडे की वजह से। हाल ही में एक्टर नील भट्ट ने मालदीव में ही अपना जन्मदिन मनाया था।
आपको बता दें, ऐश्वर्या शर्मा अभी हाल ही में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पूरी करके आई हैं और उन्हें इस शो का मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। आपको बता दें, ऐश्वर्या और नील इन दिनों छुट्टियों पर हैं। वे अपनी जर्नी से कई तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं जिन्हें देखकर किसी को भी जलन हो सकती है। तस्वीरों से साबित होता है कि यह जोड़ी मालदीव में अच्छा समय बिता रही है।
बता दें, ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका से लौटी हैं। रोहित शेट्टी के नेतृत्व वाले शो खतरों के खिलाड़ी 13 के अन्य प्रतियोगी डेज़ी शाह, अर्जित तनेजा, शीज़ान खान, रूही चतुर्वेदी, रोहित बोस रॉय, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, शिव ठाकरे, साउंडूस मौफ़किर, नाएरा एम बनर्जी, अर्चना गौतम और डिनो जेम्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications