Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वेटेरन एक्टर संजय नार्वेकर ने अपनी भूमिका पर की बात, किरदार को बताया सख्त!

By Filmibeat Desk
ghum-hai-kisikey-pyaar-meiin-actor-sanjay-narvekar-talks-about-his-role-says-the-character-is-strict

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' टेलीविजन के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है, जो 2020 से प्रसारित हो रहा है। स्टारप्लस पर आने वाला यह शो अपनी कहानी से लेकर अपने स्टारकास्ट तक के लिए दर्शकों से प्यार बटोर रहा है।

वेटरेन एक्टर संजय नार्वेकर ने हाल ही में 'गुम है किसी के प्यार में' अपने किरदार कमल जोशी के बारे में बात की। बता दें, संजय कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, जैसे वास्तव, सीरियस मेन, हंगामा आदि।

इस सीरियर में संजय नार्वेकर सईं के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे जिनका निधन हो चुका है। इस बीच सई काफी तनाव से गुजर रही है क्योंकि वह अपने बेटे को कहीं नहीं ढूंढ पा रही है। तभी, वह अपने पिता की तस्वीर देखती है और दुआ करती है कि वह उसके जीवन के मार्गदर्शक बने। अचानक, उसके पिता, जिसे संजय नार्वेकर निभा रहा हैं, सामने आ जाते हैं और उसे कसकर गले लगाते हैं।

ऐसे में अपनी भूमिका और सईं के साथ अपने किरदार के बॉन्ड के बारे में बात करते हुए, संजय कहते हैं, "गुम है किसी के प्यार में एक पिता-बेटी के बंधन की एक भावनात्मक कहानी है। हाल में हुई घटनाओं में कमल जोशी नाम का एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर सामने आता है। अब सई की मां नहीं है और कमल पिता और मां की दोहरी भूमिका निभाते हैं। वह सईं से प्यार करते है और उसका भला चाहते हैं। वह बस उसे सुरक्षित और खुश रखना चाहता है। पर उनका प्यार अंधा नहीं है, कभी-कभी वह अपनी बेटी के साथ सख्त भी हो जाते हैं। इसके अलावा, कमल कई बार सईं को 'माझी आई' (मेरी माँ) कहकर बुलाते है और वह उसे अब्बा कहती है। कमल दो भूमिकाओं में बंटा है, एक पिता की और दूसरी इंस्पेक्टर की। यह किरदार सख्त है लेकिन अपनी बेटी के लिए उनका प्यार उन्हें बहुत इमोशनल कर देता है।"

स्टारप्लस के 'गुम है किसी के प्यार में' में नील भट्ट एसीपी विराट, आयशा सिंह, सई जोशी और ऐश्वर्या शर्मा, पत्रलेखा की भूमिका में हैं। ये शो सोमवार से शनिवार रात 8 बजे टेलिकास्ट होता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X