घोस्ट स्टोरीज़ ट्रेलर - अकेले में बिल्कुल मत देखिएगा, जान्हवी कपूर से भी डर लग जाएगा
बॉलीवुड में हॉरर एक ऐसी श्रेणी जिनमें फिल्में कम बनती हैं और अगर बनती भी हैं तो उनमें डर जैसा गाहे बगाहे ही कुछ मिलता है। लेकिन इस बार बॉलीवुड के चार डायरेक्टर्स - अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर एक साथ आए हैं घोस्ट स्टोरीज़ लेकर।
नेटफ्लिक्स पर चार हॉरर कहानियां एक साथ जो आपको डरा देंगी। कम से कम फिल्म का ट्रेलर देखकर तो यही लग रहा है। वैसे भी ये चार डायरेक्टर्स जब भी साथ आते हैं कुछ कमाल की कहानियां लाते हैं।

इससे पहले अनुराग कश्यप, ज़ोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर मिलकर बॉम्बे टॉकीज़ और फिर नेटफ्लिक्स के लिए लस्ट स्टोरीज़ बना चुके हैं। घोस्ट स्टोरीज़ इसी श्रृंखला की अगली फिल्म है।
फिल्म 1 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। यानि कि आपका नया साल काफी डरावना शुरू होने वाला है। ट्रेलर में कोई ऐसा नहीं है जिसे देखकर आपको डर नहीं लगेगा। यकीन ना हो तो खुद यहां देख लीजिए।
हम आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहद डरावनी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











