गुम है किसी के प्यार में फेम Neil Bhatt ने दिखाया Wedding Album, बताया कैसे हुआ वाइफ ऐश्वर्या से प्यार

Neil bhatt, Aishwarya sharma

Neil Bhatt Wedding Album: गुम है किसी के प्यार में फेम एक्टर नील भट्ट ने अपनी शादी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नील भट्ट ने एक साल पहले ऐश्वर्या शर्मा से शादी की थी। अपनी शादी के एक साल पूरे होने पर अनदेखी तस्वीरों के साथ नील ने अपनी शादी का जश्न मनाया है।नील ने अपनी शादी की फोटो शेयर करते हुए पत्नी के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। नील ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

नील ने अपनी पत्नी के लिए प्यारा मैसेज लिखा है। नील ने ऐश्वर्या के लिए लिखा है कि हमारी शादी को एक साल हो गया है। ऐसा लगता है कि कल की ही बात है। फिर भी हम बहुत वक्त से साथ हैं। हम दोस्त से साथी बने। हम झगड़े और हमने एक दूसरे से और ज्यादा प्यार किया। मुझे लगता है कि यही उद्देश्य होना चाहिए। बढ़ते रहना। साथ बढ़ना। प्यार और सिर्फ प्यार।

हैप्पी एनिवर्सरी ऐश्वर्या शर्मा। अपने पति के इस प्यार भरे मैसेज पर ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि मेरी जिंदगी के प्यार शादी की सालगिरह मुबारक हो। ईश्वर करे हमारा प्यार हर दिन और मजबूत बने। तुम्हें अनंत प्यार करती हूं। हालांकि दोनों को इन फोटोज के कारण गुम है किसी के प्यार में के फैंस बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।

याद दिला दें कि ऐश्वर्या और नील को एक साथ पहली दफा रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में देखा गया। इस वक्त दोनों ने बताया था कि शादी के बाद दोनों को काफी निगेटिव कमेंट्स किए थे। लोगों ने नील को मैसेज करके लिखा था कि गंदी औरत है वो। उसे कोरोना से मर जाना चाहिए। दोनों की इस फोटो को 2 लाख से अधिक लाइक मिल चुका है। नील ने शादी की कई सारी प्यारी फोटो दिखाई है। जहां पर एक तस्वीर में दोनों एक मंडप में नजर आ रहे हैं। वहीं शादी के मंडप में दोनों की एंट्री की भी फोटो है। फेरे लेते हुए भी नील और ऐश्वर्या दिखाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी दोनों को शादी की सालगिरह पर बधाई दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X