GHKKPM Updates: 'गुम है' में फिर से लौटेगी पाखी, अपने दुश्मन विराट और सई से लेगी चुन- चुनकर बदला!

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: गुम है किसी के प्यार में को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि शो से पाखी का रोल अब खत्म हो रहा है। लेकिन एक्ट्रेस से जुड़ा एक और अपडेट अब सामने आया है जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे।
शो में दोबारा आ सकती है पाखी
ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में डेली सोप 'गुम है किसी के प्यार में' को छोड़ने के लिए चर्चा में हैं। वह अपने कैरेक्टर पाखी के लिए एक घरेलू नाम बन गईं है, इस रोल के लिए पाखी यानी ऐश्वर्या को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ खूब बातें कहीं हैं। लेकिन अब ऐश्वर्या शर्मा शो छोड़ने के लिए तैयार हैं और ये खबर सामने आते ही एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। लेकिन अब हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या शर्मा एक बार फिर से शो में एंट्री कर सकती हैं।
बचा है अभी काम
इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या शर्मा गुम है किसी के प्यार में की शूटिंग कर रही हैं, क्योंकि उनका कुछ पैचवर्क बाकी था। यानी फैंस को अभी पाखी का रोल नजर आने वाला है और वो रोल कैसा होगा, यह कोई नहीं जानता। क्या वो विराट से बदला लेगी या फिर सई की जिंदगी में जहर घोलेगी। इस शो के अलावा ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर है कि वो जल्द ही स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ सकती हैं।
शो का अपडेट
टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' की बात करें तो आज के एपिसोड में भवानी और अंबा का आमना-सामना हो गया है। भवानी ने अंबा को ताना देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, वहीं उसके सारे पुराने जख्मों को फिर से हरा कर दिया है। शो में आज विराट को पता चला है कि सत्या उसी की मौसी का बेटा है, जिस वजह से सत्या और विराट भाई-भाई हुए। यह शो शुरू से ही नील भट्ट ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह के ईर्द-गिर्द घूमता रहा है। शो का फोकस हमेशा से इनका लव ट्राइएंगल रहा है लेकिन अब ये लव ट्राएंगल बदल गया है। सई सत्या और विराट के ईर्द-गिर्द ही शो की कहानी घूमने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications