GHKKPM Twist: बेटे के लिए सई लेगी ये बड़ा फैसला, पाखी-विराट और चव्हाण परिवार के उड़ेंगे होश!

'गुम है किसी के प्यार में' का मौजूदा ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरियल में फिलहाल यह दिखाया जा रहा है कि, सई कोर्ट से अपने बेटे वीनू के लिए किया गया केस वापस ले लेती है। विराट और पाखी इससे खुश होते हैं लेकिन सई जल्द ही सबको बता देती है कि वो वीनू को यह सच जरूर बताएगी कि, वो उसकी असली आई (मां) है। यह शो 'गुम रहा है किसी के प्यार में' हर नए एपिसोड के साथ दर्शकों पर अपना जादू चला रहा है। फैंस विराट, सई, पाखी पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं।
ऐसे में अब 'गुम है किसी के प्यार में' के फैन्स को शो के अपकमिंग प्रोमो ड्रामा के साथ इमोशन्स भी भरपूर देखने मिलेगा, जिसमें यह दिखाया गया है कि पाखी और विनायक, विराट के साथ मुंबई जाने के लिए उत्साहित हैं। जैसे ही डोर बेल बजती है, पाखी सईं और सवी को चव्हाण निवास के दरवाजे पर पाती है। सई ने चव्हाण निवास में फिर से एंट्री करने का फैसला किया है क्योंकि सवी अपने परिवार के साथ रहना चाहती है और सई को ऐसा करने के लिए मना लेती है।
इसके बाद सई चव्हाण हाउस लौटती है, जहां सईं और सावी, पाखी को चौंका देती है। सई और सवी की दोबारा एंट्री से पाखी हैरान भी होती और निराश भी। वहीं, चव्हाण हाउस में सई और सवी की एंट्री के बारे में जानकर विराट खुश हो जाएगा। चव्हान परिवार में अब जल्द ही नया ड्रामा होने जा रहे हैं।
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा भट्ट और आयशा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, एक और प्रोमो क्लिप में दिखाया जा रहा है कि, विराट के मन में एक बार फिर सई के लिए प्यार जागेगा। वो नींद में सई के सपने देखता है और उसका नाम लेता है। ऐसे में दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले एपिसोड में विराट और सई को साथ-साथ दिखाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











