..................... GHKKPM Spoiler : Ishaan and Savi will get married and Isha will get her son love. - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert : रीवा को छोड़कर ईशान करेगा सवी से शादी का फैसला, ऐसे मिलेगा ईशा को अपने बेटे का प्यार

GHKKPM

GHKKPM Spoiler Alert : स्टार प्लस का 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक के बाद एक ड्रामा देखने को मिला है,लेकिन इस सीरियल के आने वाला एपिसोड में आप सभी को काफी इमोशनल ट्रैक देखने को मिलेगा, क्योंकि ईशान प्यार और खतरे के जाल में उलझा कठिन समय के बीच सावी से शादी करने का एक अनियोजित और अप्रत्याशित फैसला लेते नजर आएगा।

सवी से शादी का ईशान लेगा ऐसे फैसला

इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ईशान काफी इमोशनल भावनाओं से जूझ रहा है क्योंकि वो रीवा से शादी करने का फैसला करेगा और सावी को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित करने रामटेक जाएगा। वहां जाने के बाद ईशान को समृद्ध के खतरनाक योजना के बारे पता चलेगा। जिसके बाद ईशान सावी और उसके परिवार समृद्ध से बचाने के लिए एक कठोर फैसला लेगा।

ईशान सवी से कब करेंगा शादी ?

इस सीरियल में आगे आपको देखने को मिलेगा की, जिस दिन ईशान सवी को सम्मानित करने के लिए रामटेक जाएगा उसी दिन वो सवी के शादी का फैसला लेगा । परिस्थितियाँ ईशान और सावी को एक ऐसे मिलन के लिए मजबूर करेंगी जिसके बारे में दोनों ने कभी सोचा नहीं होगा,लेकिन दोनों की शादी के बाद एक अलग हंगामा दोनों की लाइफ में शुरू होगा।

रीवा की होगी ऐसी हालत

ईशान और सवी की शादी से सबके ज्यादा रीवा को सदमा लगेगा क्योंकि उनसे ईशान के अलावा कभी भी किसी के बारे में नहीं सोचा था। साथ ही इस सीरियल के फैंस के लिए भी आने वाला एपिसोड काफी उथल-पुथल भरा रहेगा क्योंकि ईशान और सावी के अप्रत्याशित मिलन के बाद उलझे हुए रिश्ते सामने आएंगे।

Read more about: ghkkpm
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X